IND vs ENG: क्या बारिश डालेगी भारत-इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में खलल? जानिए पिच और मौसम का हाल

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से खेला जाएगा। बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने वाला यह मैच भारत के लिए अहम है क्योंकि पहला मैच हारकर टीम इंडिया पिछड़ गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।

भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड की टीम पहले ही घोषित कर दी गई है। भारत की प्लेइंग इलेवन टॉस के समय सामने आएगी। बुमराह को आराम देने की बातें चल रही हैं। अगर ऐसा होता है, तो अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

ind vs eng

भारतीय टीम में आकाश दीप की एंट्री भी हो सकती है। कुलदीप यादव को जगह शायद नहीं मिलेगी। नितीश रेड्डी भी टीम में आ सकते हैं। टॉस के समय ही पूरी स्थिति साफ़ हो पाएगी। इसके अलावा मैच में मौसम और पिच की स्थिति जानना जरूरी है।

IND vs ENG के दूसरे टेस्ट में कैसी होगी पिच?

एजबेस्टन टेस्ट मैच में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दिन के पहले सेशन में गेंदबाज हावी हो सकते हैं। सभी पाँचों दिन के गेम में ऐसा देखने को मिल सकता है। दिन का खेल आगे बढ़ने के साथ ही पिच से बैटिंग भी आसानी होती जाएगी।

IND vs ENG के दूसरे टेस्ट में होगी बारिश?

शुरुआती दिनों में बारिश का खलल देखने को नहीं मिलेगा लेकिन अंतिम दिन बरसात देखने को मिल सकती है। पांचवें दिन के खेल में 90 प्रतिशत से ज्यादा आसार बारिश होने के हैं। ऐसे में चार दिनों के गेम में ही टीमों को पकड़ बनाने का प्रयास करना पड़ेगा।

IND vs ENG दूसरा टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू होगा।

IND vs ENG दूसरा कितने बजे शुरू होगा और कहां देखें लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, इसे सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं, जियो-हॉटस्टार पर भी लाइव मैच आएगा।

IND vs ENG के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है?

भारत-इंग्लैंड के बीच कुल 136 टेस्ट हुए हैं, उनमें 51 इंग्लैंड ने और 35 भारत ने जीते हैं। 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+