IND vs ENG: मोहम्मद शमी को क्यों किया गया टीम से बाहर? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा होने के साथ ही कई चीजें साफ़ हो गई। टीम इंडिया को नया कप्तान मिला और एक उपकप्तान भी बनाया गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अब इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलेगी।

ऋषभ पंत को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। इस बीच सबकी नजरें तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी के ऊपर थीं। हर किसी को उत्सुकता थी कि क्या मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे के साथ टेस्ट टीम में वापसी करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ind vs eng

शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। शार्दुल ठाकुर की वापसी हो गई सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया गया है। शमी को टीम में शामिल नहीं करने की कई वजहें हो सकती हैं, उनमें से कुछ कारणों के बारे में यहां जानने का प्रयास किया गया है।

फिटनेस समस्या

आईपीएल में शमी ने गेंदबाजी तो की है लेकी फिटनेस को लेकर सवाल उठते रहे हैं। वह ओवर डालने के बाद मैदान छोड़कर जाते दिखे हैं। टी20 में 4 ओवर डालना और टेस्ट में पूरे दिन फील्ड पर रहने में बहुत फर्क होता है। ऐसा लगा कि शमी फ़िलहाल टेस्ट क्रिकेट के लिए फिट नहीं हैं।

आईपीएल में प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते हुए शमी खास नहीं कर पाए हैं। जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की गई थी, वह उस पर खरा उतर पाने में नाकाम रहे हैं। शमी ने इस सीजन 9 मुकाबले खेलकर महज 6 विकेट अपने नाम किये। इस वजह से भी वह टेस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहे।

ऑल राउंडरों को प्राथमिकता

प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की जगह तो पक्की थी। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर को बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया। नितीश रेड्डी को भी ऑल राउंडर की हैसियत से लाया गया है। इस तरह तेज गेंदबाजी क्रम में काफी नाम हो गए। बुमराह पहले से ही मौजूद थे। यहां शमी की जगह नहीं बन पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+