IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे भारतीय खिलाड़ी? वजह जान हो जाएंगे मायूस

India vs England, 29th Match: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरी है। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और भारत ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। भारतीय टीम मुश्किलों में दिखाई दे रही है।

काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी: भारतीय खिलाड़ी इस मैच में खेलने के लिए मैदान पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं। बांह पर काली पट्टी बांधने के पीछे एक बड़ी वजह है। हालांकि यह वजह बहुत ही दुखद है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के द्वारा शेयर की है। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी की याद में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया है।

india vs england 1

बिशन सिंह बेदी की याद में किया ये काम: पूर्व स्पिनर का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ था जिसके सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने ब्लैक बैंड ऑर्म पहनकर मैदान में उत्तर का काम किया है। भारत के लिए बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने 266 विकेट निकाले थे। जबकि 7 विकेट वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम है। बिशन सिंह बेदी की याद में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने बांह पर काला पट्टी बंधा है।

भारत की कोशिश जीत हासिल करने पर: बिशन सिंह बेदी का निधन 23 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में हुआ था। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और 77 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपने पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है। शुरुआती 5 मैच जीतने के बाद 10 अंकों के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का अपना छठा मुकाबला खेल रही है। भारत की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी दावेदारी को और मजबूत बनाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+