IND vs ENG: सिर पर सफेद हेडबैंड पहनकर क्यों उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानिए पीछे की कहानी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लिश टीम अलग अंदाज में मैदान पर नजर आई। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने सफेद हेडबैंड पहनकर पूर्व क्रिकेटर ग्रैहम थॉर्प को श्रद्धांजलि दी, जिनका अगस्त 2024 में मानसिक तनाव के चलते निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर इंग्लैंड टीम के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।
ओवल टेस्ट में सिर पर बंधी सफेद पट्टियां (IND vs ENG)
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सभी खिलाड़ी सफेद हेडबैंड पहने नजर आए। जिन पर 'GT' लिखा था। ग्रैहम थॉर्प के नाम के आद्याक्षर, यही नहीं, कई दर्शक भी स्टेडियम में सिर पर सफेद पट्टी बांधकर पहुंचे और इस पहल को समर्थन दिया। इस दिन को "Day for Thorpey" नाम दिया गया है।

ग्रैहम थॉर्प का ऐसा रहा था करियर
ग्रैहम थॉर्प ने इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट और 82 वनडे खेले थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन बनाए थे और एक भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। वे लंबे समय तक सरे काउंटी से भी जुड़े रहे और बाद में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी बने। 2021-22 की एशेज सीरीज़ के बाद उन्हें कोचिंग से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान टीम का हेड कोच बनाया गया, लेकिन वह भूमिका कभी संभाल नहीं पाए।
मैदान पर दमदार प्रदर्शन
जहां एक ओर इंग्लैंड खिलाड़ियों ने भावनात्मक अंदाज में थॉर्प को याद किया, वहीं मैदान पर भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा। दूसरे दिन भारत की पहली पारी जल्दी सिमट गई। टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत 204/6 से की थी लेकिन पूरी टीम केवल 224 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 57 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने वापसी करते हुए शानदार गेंदबाज़ी की और पांच विकेट लिए। वहीं, जोश टंग ने भी तीन विकेट चटकाए। यह भी ध्यान देने वाली बात रही कि क्रिस वोक्स, जो पहले चार टेस्ट में खेले थे, कंधे की चोट के चलते इस टेस्ट से बाहर हो गए। फिलहाल इंग्लैंड इस सीरीज़ में 2-1 से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications