IND vs ENG: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? भारत-इंग्लैंड का तीसरा वनडे कौन जीतेगा
IND vs ENG Winner Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के संग्राम में अब अंतिम पड़ाव बाकी है, जो आज पूरा हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच के साथ ही सीरीज समाप्त हो जाएगी।
टीम इंडिया ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में अपना धमाका किया है। धांसू प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम ने दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया और अब इंग्लिश टीम के लिए काम मुश्किल हो चला है। इंग्लैंड के पास चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बेहतरीन अभ्यास का अंतिम मौका है।

इंग्लिश टीम के मुख्य बल्लेबाज अब तक रन नहीं बना पाए हैं, उनमें जोस बटलर, ब्रूक और साल्ट जैसे प्लेयर्स शामिल हैं। भारत के लिए रोहित शर्मा ने पिछले मैच में धमाल किया था। कोहली के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। फैन्स उनके शॉट देखने के लिए उत्साहित होंगे।
IND vs ENG हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय मैचों का रिकॉर्ड देखने पर टीम इंडिया आगे है। भारतीय टीम ने अब तक इंग्लैंड की टीम के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 109 मुकाबलों में शिरकत की है। इन मैचों में टीम इंडिया ने 60 और इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले अनिर्णीत रहे हैं और 2 मैच टाई रहे हैं।
IND vs ENG तीसरा वनडे कौन जीतेगा
आंकड़ों को देखा जाए, तो भारतीय टीम आगे है और मजबूत भी है। इसके अलावा पिछले दो वनडे मैचों में भी टीम इंडिया ने ही डोमिनेट किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस मैच में भारतीय टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिल सकता है। टीम इंडिया की जीत के आसार हैं।
कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज
अहमदाबद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को देखा जाए, तो बल्लेबाजों का काम आसान हो सकता है। शाम के समय आने वाली ओस की भी अपनी एक अलग भूमिका होने वाली है। बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होना तय दिख रहा है। फील्डिंग का फैसला सही होगा।












Click it and Unblock the Notifications