Alex Hales:आखिरी समय विश्वकप में मिला मौका,इंग्लैंड के लिए वरदान साबित हुए एलेक्स,भारत के खिलाफ बने कई रिकॉर्ड

Alex Hales: टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने जिस तरह से एकतरफा खेल दिखाया उसकी वजह से यह मैच पूरी तरह से एकतरफा नजर आया। मैच में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर 170 रनों की साझेदारी की। बटलर ने जहां 49 गेंदों पर 80 रन बनाए वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों पर 86 रन बनाए। दोनों ही बल्लेबाज नाबाद लौटे और मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से जीत दिलाई। अहम बात है कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में एलेक्स हेल्स कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन जिस तरह से बड़े मुकाबले में उन्होंने बल्ले से अपना दम दिखाया उसके बाद हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Alex Hales बने England के लिए Semifinal में जीत के Hero | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    आखिरी समय पर हुई एंट्री

    आखिरी समय पर हुई एंट्री

    एलेक्स हेल्स की बात करें तो पहले वह इंग्लैंड की विश्वकप टीम में शामिल भी नहीं थे। लेकिन जॉनी बेयरस्टो के चोटिल होने के बाद उन्हें बेयरस्टो की जगह टीम में बुलाया गया। टीम में जिस तरह से हेल्स को जगह मिली उसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया और लगातार इंग्लैंड के लिए रन स्कोर किए। हालांकि शुरुआत के दो मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। लेकिन पिछले तीन मैचों ने उन्होने बल्ले से अपना दम दिखाया। भारत के खिलाफ उन्होंने नाबाद 86 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया।

    हेल्स का करियर और इस विश्वकप में प्रदर्शन

    हेल्स का करियर और इस विश्वकप में प्रदर्शन

    इंग्लैंड की ओर से एलेक्स हेल्स ने 11 टेस्ट मैच, 70 वनडे इंटरनेशनल और 74 टी-20 इंटरनेशल मैच खेले हैं। टी20 में हेल्स के नाम एक शतक और 12 अर्धशतक हैं। उन्होंने टी-20 में कुल 2073 रन बनाए हैं। टी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 116 रन नाबाद का है। इस विश्वकप की बात करें तो एलेक्स हेल्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में19 रन बनाए थे, आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन बनाए थे, श्रीलंका के खिलाफ 47 रन और भारत के खिलाफ 86 रन बनाए हैं।

     कई रिकॉर्ड टूटे

    कई रिकॉर्ड टूटे

    एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने सलामी जोड़ी के तौर पर टी-20 विश्वकप की सबसे बड़ी साझेदारी की और 170 रन जोड़ जोड़ डाले। इस लिस्ट में क्विंटन डी कॉक-आर रूसो की 168, महेला जयवर्धने-कुमार संगाकारा की 166 और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की 152 रनों की साझेदारी शामिल है। यही नहीं भारत के खिलाफ टी-20 में पहले विकेट के लिए यह दूसरी सबसे साझेदारी है। इससे पहले क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर ने 174 रनों की साझेदारी की थी। इंग्लैंड के टी-20 में हेल्स-बटलर की यह सबसे बड़ी झाझेदारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+