IND vs ENG: कौन-से 3 भारतीय कप्तानों ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को चटाई धूल? कोहली, धोनी, रोहित सब पीछे
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में एक नया टेस्ट कप्तान मिला है, जिनके सामने चुनौती बड़ी है, पहली बार में ही इंग्लैंड दौरा मिला है।
हालिया समय में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल नहीं की है। कई कप्तान आए और चले गए लेकिन टेस्ट सीरीज वहां लम्बे समय से जीत ही नहीं पाए। हालांकि तीन कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने भारत को इंग्लैंड की सरजमीं पर जाकर टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई है।

धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम भी इंग्लैंड में जाकर भारत को टेस्ट में ट्रॉफी नहीं दिला पाए। ऐसे में कौन थे वो तीन कप्तान जिन्होंने इंग्लैंड में जाकर अंग्रेजों को धूल चटाने में कामयाबी पाई, आपको भी उनके बारे में जरूर जानना चाहिए।
अजित वाडेकर (IND vs ENG)
भारत को इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान का नाम अजित वाडेकर था। उन्होंने इंग्लैंड में भारत के लिए साल 1971 में कप्तानी की थी। उस समय इंग्लिश टीम काफी मजबूत हुआ करती थी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था।
कपिल देव (IND vs ENG)
वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने के बाद कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 1986 में इंग्लैंड दौरा किया था, उसमें मेजबान टीम को जमकर धोया। यह तीन टेस्ट की सीरीज थी और टीम इंडिया ने 2-0 से मेजबान टीम को धूल चटाने का काम किया। लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।
राहुल द्रविड़ (IND vs ENG)
21वीं सदी में आने के बाद टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में वही किया, जो अजित वाडेकर और कपिल देव की कप्तानी में किया था। साल 2007 में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। उस सीरीज में दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे और इंग्लैंड को हार मिली थी। उसके बाद से अब तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीती।












Click it and Unblock the Notifications