IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 में किसके नाम सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड?

IND vs ENG: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आ रही है। सफेद गेंद सीरीज के लिए इंग्लिश टीम यहाँ आने वाली है। टी20 और वनडे सीरीज के कुल आठ मैच खेले जाएंगे। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी और बाद में एकदिवसीय सीरीज खेली जानी है।

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह मैच होगा। वर्ल्ड चैम्पियन इंडियन टीम को हरा पाना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाड़ी और ज्यादा खूंखार हो जाते हैं।

india vs england

दोनों टीमों के बीच टी20 में आंकड़ों की बात की जाए, तो यहाँ एक ऐसे आंकड़े के बारे में जानना चाहिए, जो हर मैच में देखने को मिलता है। अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड जरूर जानना चाहिए।

यह शर्मिंदा करने वाले कीर्तिमान भारत के नाम नहीं है। इंग्लैंड की टीम के नाम है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर में 80 रन बनाए हैं। हालांकि यह बात काफी पुरानी हो गई है। साल 2012 में कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम 80 पर आउट हुई थी। यह टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 170 रनों का धाकड़ स्कोर हासिल किया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए थे। 55 रनों की नाबाद पारी के लिए रोहित शर्मा ने 33 गेंदों का सामना किया था। इसके बाद हरभजन सिंह की धारदार गेंदबाजी के आगे इंग्लिश टीम 80 पर सिमट गई। हरभजन सिंह ने 12 रन देकर 4 अंग्रेज प्लेयर्स को वापसी की राह दिखा दी थी।

इसके अलावा पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी इंग्लैंड की टीम 103 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई थी। यह भारत के खिलाफ उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 120 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+