IND vs ENG: 'दिमाग किधर है तेरा,' रोहित शर्मा ने खोया आपा, सरेआम हर्षित राणा की बेइज्जती का वीडियो वायरल

IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कभी-कभी मैदान पर होने वाली गतिविधियों को देखकर खिलाड़ी को सुना देते हैं। हालांकि यह स्थिति और उनके मूड में निर्भर करता है। फैन्स उनके ऐसे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर मजे लेते रहते हैं।

कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान यही देखने को मिला। रोहित शर्मा ने इस बार हर्षित राणा को सुनाया। हर्षित राणा की गलती को देखते हुए रोहित भी खुद को रोक नहीं पाए और उनका वीडियो हर बार की तरह इस बार भी वायरल हो गया।

ind vs eng

घटना 32वें ओवर की पांचवीं गेंद की है और हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे। चाट खाली गेंद डालते हुए हर्षित राणा ने बटलर के ऊपर दबाव दाल दिया था। इसके बाद पांचवीं गेंद को बटलर ने गेंदबाज की दिशा में ही खेल दिया। हर्षित राणा ने इसे पकड़कर बैटिंग छोर की तरफ जोरदार थ्रो कर दिया।

थ्रो विकेटों और कीपर दोनों से दूर गया और सीमा रेखा से बाहर गेंद चली गई। इससे ओवर थ्रो के रूप में चार रन बल्लेबाज के खाते में जुड़े और रोहित श्रम एक्टिव हो गए। रोहित शर्मा ने हर्षित राणा को कहा कि दिमाग किधर है। हर्षित राणा ने अनावश्यक अग्रेशन दिखाया था। रोहित शर्मा ने मैदान पर ही उनको सुना दिया। बाद में सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो गया।

IND vs ENG: इंग्लैंड की धाकड़ शुरुआत

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और जमकर बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। बेन डकेट ने तूफानी बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और 56 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए। जो रूट का बल्ला भी चला।

IND vs ENG: कौन रहा गेंदबाजी में आगे

रूट ने भी धांसू अंदाज में खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 69 रनों की पारी खेली। उनके बाद लिविंगस्टोन ने भी 41 रनों की तूफानी पारी खेली और इंग्लिश टीम 304 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। रविन्द्र जडेजा ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+