IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट इतने बजे होगा शुरू? कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

IND vs ENG Live and Timings: लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। शुभमन गिल पहली बार इंग्लिश सरजमीं पर टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले हैं। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद वह कप्तानी कर रहे हैं और पहली बार में ही विदेश दौरा मिल गया है।

भारतीय टीम की उपकप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है, पंत को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और यह टीम इंडिया के लिए एक राहत की बात कही जा सकती है। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को निशाना बनाने का काम भी किया है। बुमराह और जडेजा के अलावा केएल राहुल भी अनुभवी प्लेयर हैं।

ind vs eng

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड में टेस्ट मैच शुरू होने का अलग टाइम है। लीड्स टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड में सुबह 11 बजे ही शुरू हो जाएगा लेकिन भारत में यह मुकाबला देरी से देखा जा सकेगा। टॉस दोपहर 3 बजे होगा और पहली गेंद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी।

IND vs ENG: कहां देखें लाइव मुकाबला

लीड्स टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी में भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म में यह मुकाबला जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। हाल ही में सोनी और जियो के बीच डील हुई है।

IND vs ENG: कैसी रहेगी पिच

लीड्स में इंग्लैंड टीम ने बैटिंग के लिए अच्छी पिच मांगी है, ताकि रन बनाकर भारतीय टीम के लिए परेशानी खड़ी की जाए। बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए भी इंग्लैंड की तरफ से बैटिंग पिच की डिमांड की गई है। हालांकि शुरुआती दौर में तेज गेंदबाज धमाल मचा सकते हैं।

लीड्स में पिछला मैच कब हुआ और कौन जीता

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पिछला मुकाबला 2021 में खेला गया था। चार साल पहले हुए इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड एक पारी और 76 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+