IND vs ENG: राहुल, जडेजा और शमी की कब होगी वापसी? कोहली को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG Virat Kohli: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। भारतीय टीम अगर यह मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह सीरीज एक-एक की बराबरी पर ले आएगी। पांच मैच की इस सीरीज के पहले मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में भारतीय टीम ने अब तक दमदार प्रदर्शन दिखाया है।
टीम से बाहर कई दिग्गज
इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मुकाबले के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहल के अलावा केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे बड़े नाम भी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं हैं। ऐसे में बाकी के बचे तीन मुकाबले में क्या इन खिलाड़ियों की वापसी होगी इस पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

कोहली की वापसी मुश्किल
सीरीज के बचे हुए मुकाबले में विराट कोहली का वापसी आना मुश्किल दिखाई दे रहा है। विराट कोहली ने पारिवारिक कारण से छुट्टी ली हुई है। कोहली के करीबी दोस्त और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेट एबी डीविलियर्स ने बताया कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसे में विराट कोहली उनके साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि परिवार सबसे पहले आता है और विराट तभी खेलेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह खेलने की स्थिति में हैं।
केएल राहुल की हो सकती है एंट्री
15 फरवरी से इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। राजकोट में होने वाले इस मुकाबले में केएल राहुल की वापसी हो सकती है। केएल राहुल की फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए केएल राहुल फिट हैं। अगर वह टीम में शामिल होते हैं तो ऐसे में शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर में से किसी एक का पत्ता कट सकता है।
जडेजा-शमी पर भी मिली अपडेट
दूसरी तरफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का भी सीरीज के बचे हुए मुकाबले में खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। रविंद्र जडेजा को चोट से उभरने में अभी समय लगेगा। जडेजा की मांसपेशियों में खींचाव आया था, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। रविंद्र जडेजा के अलावा मोहम्मद शमी भी इस सीरीज के बचे हुए मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications