IND vs ENG: 'चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लौट आया हिटमैन', इंग्लैंड को हराकर भारत ने बनाए कई खतरनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG, Rohit Sharma: कटक में रविवार को भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। बाराबती स्टेडियम में खेलते हुए भारत ने 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.3 ओवर में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। यह जीत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बदौलत मिली, जिन्होंने शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की।

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक (IND vs ENG, Rohit Sharma)

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले रोहित शर्मा का फॉर्म में आना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रोहित की 90 गेंदों पर 119 रनों की पारी ने कटक के फैंस को रोमांचित कर दिया। साल 2019 के बाद से इस मैदान पर पहला वनडे मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उमड़े थे। 'रोहित, रोहित' के नारे स्टैंड में गूंज रहा था क्योंकि भारत के कप्तान ने 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

IND vs ENG 1

रोहित ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

खराब फॉर्म के बावजूद रोहित शर्मा ने अपने आक्रामक खेल से यह साबित कर दिया कि उनका जादू अभी भी बरकरार है। गस एटकिंसन के खिलाफ जिस तरह उन्होंने चौका और छक्का जड़ा, वह यह बताने के लिए काफी था कि रोहित के पास अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 318 पारियों में 39.16 की औसत के साथ 10,889 रन बनाए थे। रोहित अब राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। रोहित ने अपने करियर में 49.26 की औसत के साथ 10,987 रन बना लिए हैं।

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम

शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। वह 52 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने अपने वनडे करियर में 49 पारियों में 58.93 की औसत और 101.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,475 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने भी 44 रनों की पारी खेली। अय्यर ने 64 वनडे की 59 पारियों में 47.62 की औसत और 101.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,524 रन बनाए हैं।

रोहित ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

अपनी पारी के दौरान रोहित ने पहला छक्का लगाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपने शतकीय पारी में 7 छक्के लगाने वाले रोहित ने 259 पारियों में 238 छक्के लगा लिए हैं। इसके साथ ही रोहित ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल 49वां शतक लगाया।

रवींद्र जडेजा ने किया कमाल

रवींद्र जडेजा और जो रूट के बीच की मैदान पर लड़ाई रोमांचक रही है। जडेजा ने रूट को टेस्ट क्रिकेट में 8 बार आउट किया है, जबकि वनडे में जडेजा को जो रूट ने 5 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रवींद्र जडेजा ने जो रूट को अब तक कुल 13 बार आउट करने में सफलता हासिल की है। दूसरी तरफ जो रूट ने अपनी इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा (56) बार 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+