'हर टेस्ट निर्णायक होगा..,' सौरव गांगुली ने की India Vs England सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी
India vs England, 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया बड़ी राहत दी है। बुमराह ने भारतीय गेंदबाजों के लिए टेंशन बने ओली पोप को 196 के निजी स्कोर पर बोल्ड आउट कर इंग्लैंड की पारी को समाप्त कर दिया। इंग्लैंड ने भारत के आगे जीत के लिए अब 231 रनों का लक्ष्य रखा है। इस बीच सीरीज को लेकर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
गांगुली ने की सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि, 'भारत सीरीज जीतेगा, बात यह है कि वे इसे 4-0 से जीतेंगे या 5-0 से। हर टेस्ट निर्णायक होगा। अगर इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की होती तो यह टेस्ट मैच जीत सकता था। कोई भी भारत के खिलाफ 230 या 240 रन बनाकर 5-0 से नहीं जीत सकता।'

गांगुली ने कहा कि, 'अगर उन्होंने 350 या 400 रन बनाए होते तो वे भारत को हरा सकते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। इंग्लैंड के लिए यह एक कठिन सीरीज है। उस युग की ऑस्ट्रेलिया के अलावा कोई भी टीम कोई प्रभाव नहीं डाल सकी यहां।'
गांगुली को यह भी लगता है कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड की बैज़बॉल रणनीति काम नहीं करेगी, क्योंकि उसका तरीका तेज़ है। उन्होंने यह भी महसूस किया कि उपमहाद्वीप के स्पिनिंग विकेट बज़बॉल की तारीफ नहीं करते।
गांगुली ने एक और भविष्यवाणी की और इस बार वो टी20 वर्ल्ड कप को लेकर थी। उन्होंने कहा कि, 'टी20 विश्व कप में भारत के पास अच्छा मौका है। हाल ही में, भारत विश्व कप फाइनल में खेला था, और यह दुखद था कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गए। मुझे उम्मीद नहीं थी कि पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे तरीके से खेलने के बाद वे ऐसा करेंगे, लेकिन खेलों में ऐसा होता है।'
उन्होंने कहा, 'भारत बहुत अच्छी टीम है। भारत के लिए एक और मौका होगा क्योंकि वेस्टइंडीज और अमेरिका में हालात भारत जैसे हैं। आईपीएल विश्व कप की तैयारी के तौर पर काम करेगा।'












Click it and Unblock the Notifications