IND vs ENG: 'एक बिहारी अकेले पड़ा सब पर भारी', तोड़ डाला 19 साल पुराना रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे
IND VS ENG T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर बैकअप ओपनर से सीधे प्लेइंग-11 में जगह बनाने वाले ईशान अब इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने एक ऐसी आतिशी पारी खेली, जिसने इतिहास के पन्नों में कई नए रिकॉर्ड दर्ज कर दिए।
रोहित शर्मा को पछाड़ा, विराट के क्लब में शामिल (IND VS ENG T20 World Cup 2026)
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हुए, तब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मात्र 18 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल थे। इस छोटी लेकिन प्रभावकारी पारी की बदौलत ईशान किशन के नाम इस वर्ल्ड कप की 8 पारियों में 263 रन हो गए हैं।

टूटा 19 साल पुराना रिकॉर्ड
इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में 257 रन बनाए थे। अब एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में ईशान केवल विराट कोहली (319, 296, 273) से पीछे हैं। ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ने वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। दोनों ने मिलकर मात्र 7.3 ओवर में 97 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड है।
इस जोड़ी ने 19 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा (84 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया) ने बनाया था। इस तूफानी बल्लेबाजी के चलते भारत ने मात्र 9 ओवरों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। 10वें ओवर में आउट होने से पहले ईशान टीम को उस मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे, जहां से भारत ने 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।












Click it and Unblock the Notifications