IND vs ENG: 'क्या सरफराज को पानी पिलाने के लिए लिया है', रोहित पर फूटा फैंस का गुस्सा
IND vs ENG, Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिला है। भारतीय टीम की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की होगी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ शुरुआती ओवर्स में इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन विकेट चटका सकते हैं।
मुकेश कुमार को मिला मौका
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है। सिराज की जगह मुकेश कुमार दूसरे टेस्ट मैच में अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं। मुकेश कुमार ने इससे पहले भी भारत के लिए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनके पास एक बार फिर से अपनी काबिलियत को दिखाने का मौका होगा।

सरफराज खान प्लेइंग इलेवन से बाहर
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किए गए सरफराज खान को इस मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया है। सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। सरफराज खान को नहीं चुने जाने से फैंस खासा नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सरफराज खान को लेकर ट्वीट किए जा रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि सरफराज खान को अगर पानी ही पिलाना था तो फिर उसे टीम में ही क्यों शामिल किया गया।
फैंस का फूटा गुस्सा
पिछले कुछ समय से लगातार सरफराज खान चर्चाओं में बने हुए हैं। सरफराज खान को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने केएल राहुल की जगह अपने साथ जोड़ने का काम किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेलने का मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में फैंस का गुस्सा लगातार कप्तान रोहित शर्मा पर फूट रहा है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।
Sarfaraz Khan ko colddrink bechne ke liye bulaye hain kya squad me? 😏#INDvsENG #IndianCricket #bcci
— Ankit Soni (@Ankit_Soni_009) February 2, 2024
Team India Selection is really a debatable one. Shubman Gill and Shreyas Iyer get the backing but is it too much?Only time will tell
Sarfaraz Khan should be picked in the Squad at any cost.Kukdeep Yadav call is a really bold one and I guess this is the first time we have gone… pic.twitter.com/xhlPkoUB0m
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) February 2, 2024
Rohit Sharma khud ko rest deke sarfaraz Khan moka de dete #ind
— Hiroshima (@CenturyCaunt) February 2, 2024
Kis base per Rajat Patidar ka selection hua playing eleven mein aur Sarfaraz Khan ko nahin khilayega
political influence bahut jyada ho gya h cricket me
Shame on Rohit Sharma and BCCI#SarfarazKhan #ENGvsIND pic.twitter.com/Ovmhnv4gmK
— Mohd Amir (@Mohd_amir4) February 2, 2024
Sarfaraz Khan deserves place in team India ahead shubham gill.#SarfarazKhan pic.twitter.com/uhvD7PpTC1
— jhons. (@JHONS1818) February 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications