IND vs ENG: जीत के बाद इंग्लैंड को मिली बुरी खबर! सीरीज से अचानक बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी
IND vs ENG, Shoaib Bashir: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अपने रोमांच पर है। शुरुआती तीन मैचों में भारत को एक में जीत और बाकी दो में हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे टेस्ट में भारत जीत के काफी करीब आकर 22 रन से मुकाबले को गंवा बैठा। ऐसे में अब भारत के लिए चौथा टेस्ट काफी अहम हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम चौथे टेस्ट में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
स्पिनर शोएब बशीर हो गए चोटिल (IND vs ENG, Shoaib Bashir)
इंग्लैंड टीम को जीत के बावजूद भारत के खिलाफ चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑफ स्पिनर शोएब बशीर अब आखिरी दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन बशीर को अपने बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी, जब उन्होंने रवींद्र जडेजा का कैच पकड़ने की कोशिश की थी। यह घटना भारत की पहली पारी के 78वें ओवर में हुई, जब बशीर ने अपनी ही गेंद पर जडेजा का रिटर्न कैच पकड़ने की कोशिश की और चोटिल हो गए।

चोटिल होने के बावजूद भी खेला मैच
चोटिल होने के बाद वह मैदान छोड़कर इलाज के लिए बाहर चले गए और पूरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं लौटे। उनकी जगह जो रूट ने 10.1 ओवर गेंदबाजी की। हालांकि, बशीर इंग्लैंड की दूसरी पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए और 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। पांचवें दिन भी बशीर अधिकांश समय मैदान से बाहर ही रहे, लेकिन जब भारतीय निचले क्रम के बल्लेबाज़ इंग्लिश गेंदबाजों को परेशान कर रहे थे, तब कप्तान ने उन्हें गेंद सौंपी। इस दौरान भी वह बाएं हाथ की उंगली में पट्टी बांधे हुए दिखे और फील्डिंग के दौरान काफी असहज नजर आए।
जैक लीच को मिल सकता है मौका
बशीर ने भारत की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर 1/6 के आंकड़े के साथ अपनी गेंदबाजी समाप्त की। उन्होंने दिन के खेल में इंग्लैंड के गेंदबाजों में सबसे कम ओवर फेंके। पिछले दो सालों में बशीर इंग्लैंड के मुख्य स्पिनर की भूमिका में रहे हैं। लेकिन अब बशीर के बाहर होने के बाद जैक लीच की टीम में वापसी की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा रिहान अहमद, लियाम डॉसन और टॉम हार्टली जैसे नाम पर भी चर्चा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications