IND vs ENG: भारत की जीत पर ये क्या बोल गए शाहिद अफरीदी, बताया क्यों मिली लगातार छह जीत
India vs England, 29th Match: इंग्लैंड को हराकर भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में लगातार अपनी छठी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से जीत हासिल की। मुश्किल पिच पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और भारत ने इस मुकाबले को 100 रनों से अपने नाम कर लिया।
भारतीय खिलाड़ियों की हो रही तारीफ: भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख पूर्व क्रिकेटर भी बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम ने जो कर दिखाया है उसे करना कतई आसान काम नहीं था।

भारतीय खिलाड़ी हैं फोकस: इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत के बाद शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की टीम वर्ल्ड कप में अच्छी दिखाई दे रही है। जब भी कुछ गड़बड़ हो जाती है तब भी उन्हें पता होता है कि उनका स्ट्रैंथ क्या है और वह उन्हीं पर फोकस रहते हैं। यही वजह है कि वह इतनी अच्छी तरीके से तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार काम कर रहे हैं। उन्हें पता है कि वह कहां गलत है और कहां सही है।
6 मैचों में मिली है 6 जीत: होम ग्राउंड को छोड़ दे फिर भी इतने बड़े लेवल पर 6 में से 6 मैच जीतना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। यह उनकी फिटनेस और मानसिक शक्ति का प्रमाण है। इसी कारण वह इस साल वर्ल्ड कप जीतने के लिए सबसे पसंदीदा टीम है। अफरीदी के अलावा शोएब अख्तर, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे पाकिस्तान के कई क्रिकेट दिग्गज भारतीय टीम की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार भारतीय टीम: भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक छह मुकाबले खेले हैं और सभी मैच में उन्होंने शानदार तरीके से जीत हासिल की है। भारत अब लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। भारतीय टीम को इस साल वर्ल्ड कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान है।












Click it and Unblock the Notifications