'गुड बाय दिनेश कार्तिक?' सेमीफाइनल में डीके के बाहर होने, केएल राहुल के प्लॉप होने से फैंस नाराज
T20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला (India vs England) एडिलेड ओवल में हो रहा है जहां पर रोहित शर्मा ने उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का फैसला किया जो उन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ उतारी थी। इसका मतलब यह है कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की जगह ऋषभ पंत को मौका मिला है। दिनेश कार्तिक वैसे इस विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन ऋषभ पंत ने भी मिले मौके पर केवल तीन ही रन बनाए। पूरी उम्मीद थी कि रोहित शर्मा सेमीफाइनल में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करेंगे और शायद अक्षर पटेल की जगह पर ऋषभ पंत को एक बल्लेबाज के तौर पर भी खिला सकते हैं लेकिन फैंस इस बात से खुश नहीं है कि डीके मुकाबले से बाहर कर दिए गए।

दिनेश कार्तिक के लिए बुरा लग रहा है
ऋषभ पंत का कहीं ना कहीं टॉप फाइव में एकमात्र बाएं हाथ का बल्लेबाज होना उनके पक्ष में गया है। भारत में इस मुकाबले में टॉस हारा है और वह पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुए हैं। ऐसे में ट्विटर पर फैंस दिनेश कार्तिक के बाहर होने के फैसले से खुश नहीं है आप उनकी प्रतिक्रिया देख सकते हैं। किरण कुमार नाम के यूजर का कहना है कि दिनेश कार्तिक का भाग्य उनका साथ नहीं दे रहा है। हो सकता है कि आस्ट्रेलिया की पिचों पर टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का प्रदर्शन उनके काम आ गया। एक और फैन कहते हैं कि दिनेश कार्तिक को बाहर करने के अलावा कोई चारा नहीं था लेकिन उनके लिए बुरा लग रहा है।

दिनेश कार्तिक के लिए अलविदा तो नहीं है?
एक अन्य का कहना है, दिनेश कार्तिक ने केवल 3 ही मैच खेले हैं और वह रन आउट हो गए। केवल एक ही गेंद का सामना किया। भारतीय टीम का सिलेक्शन हमेशा खराब रहता है। आखिर यह कैसे सोच लिया गया कि वह बड़े मैचों में नहीं चलेंगे?
एक और रिएक्शन- कहीं यह दिनेश कार्तिक के लिए अलविदा तो नहीं है?
दिनेश कार्तिक को पूरा एशिया कप खिला दिया और इस विश्व कप में भी वे खेले और अब अचानक ऋषभ पंत टीम में आ गए हैं वह भी एक बड़े मैच में। हो सकता है कि मैं गलत हूं लेकिन यह निश्चित तौर पर एक खराब सिलेक्शन है।

केएल राहुल को कब तक झेलेंगे?
बाकी यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आप देख सकते हैं-
दिनेश कार्तिक को ना खिलाने को वह भारतीय क्रिकेट टीम की एक बड़ी भूल भी बता रहे हैं।
इतना ही नहीं केएल राहुल द्वारा 5 रनों पर आउट होने के साथ उनको भी ट्रोल किया जा रहा है। राहुल बढ़िया फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन बड़े मैच में फेल हो गए। एक यूजर कहते हैं- हम केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट की सभी स्क्वाड से बाहर करने की डिमांड करते हैं। हमकों केएल राहुल की वजह से बहुत झेलना पड़ा है। कब तक झेलेंगे?












Click it and Unblock the Notifications