Sanju Samson तोड़ सकते हैं धोनी का ये धांसू रिकॉर्ड! इंग्लैंड के खिलाफ बस करना होगा ये काम

IND vs ENG Sanju Samson: टी-20 फॉर्मेट में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास लेने के बाद से ही संजू सैमसन को टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बतौर ओपनर उन्होंने खुद को कई बार साबित किया है। बुधवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी वह अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।

संजू सैमसन तोड़ सकते हैं धोनी का रिकॉर्ड (IND vs ENG Sanju Samson)

संजू सैमसन भारत के लिए टी 20 में अब तक 46 छक्के लगा चुके हैं। संजू सैमसन छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। एमएस धोनी ने टी20 में 52 छक्के लगाए हैं, जबकि संजू सैमसन ने अब तक इस फ़ॉर्मेट में 46 छक्के लगाए हैं। भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में संजू अब धोनी से सिर्फ़ सात छक्के पीछे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Sanju Samson 1

टी-20 में लगाएंगे छक्कों का अर्धशतक

अगर संजू सैमसन एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाते हैं तो वह टी-20 में छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। खास बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन का यह पहला टी-20 मैच होगा। पिछले साल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के बाद संजू सैमसन ने केरल के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांच मैच खेले थे। लेकिन इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं।

संजू सैमसन जड़ चुके हैं एक साल में तीन शतक

संजू सैमसन ने एक साल में तीन शतक लगाने के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं, जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा 4 फिफ्टी लगाए हैं। संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ भी अपनी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+