IND vs ENG 1st T20 Playing 11: एक दिन पहले ही हो गया प्लेइंग-11 का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह
IND vs ENG 1st T20 Playing 11: बुधवार यानी 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह सीरीज इंग्लैंड के लिए कई मायनों में बेहद खास है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। साल 2026 में होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड एक बार फिर से टी-20 में अपना दबदबा बनाना चाहेगा।
इंग्लैंड ने कर दी प्लेइंग इलेवन की घोषणा (IND vs ENG 1st T20 Playing 11)
मैच से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने बेन डकेट और फिल साल्ट को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। ये दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। डकेट स्ट्रोक प्ले खेलने में माहिर हैं। इसके अलावा स्पिन के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरी तरफ सॉल्ट इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

हैरी ब्रूक को बनाया गया उपकप्तान
टीम के मिडल ऑर्डर में में जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन और उभरते सितारे जैकब बेथेल शामिल हैं। हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रूक को इंग्लैंड के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और वह अपनी नई भूमिका में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसके अलावा लिविंगस्टोन की पावर-हिटिंग और ऑलराउंड काबिलियत टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
हो सकता है हाई स्कोरिंग मुकाबला
इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में गति और स्पिन का संतुलित दिखाई पड़ रहा है। भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती देने के लिए जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल राशिद जैसे गेंदबाजों को शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
भारत के खिलाफ पहले T20I के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 इस प्रकार है: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, गस एटकिन्सन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications