Ravindra Jadeja से फिर सरेआम भिड़े संजय मांजरेकर! मैच से पहले ही उठा दिया बड़ा सवाल
IND vs ENG, Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच अब से कुछ देर में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इस मुकाले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। संजय मांजरेकर ने एक बार फिर से रविंद्र जडेजा के टीम में होने पर आलोचना की है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रविंद्र जडेजा अब टेस्ट टीम के लिए ऑटोमैटिक चॉइस नहीं हैं?
रविंद्र जडेजा को लेकर फिर बोले मांजरेकर (IND vs ENG, Ravindra Jadeja)
रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर माने जाते हैं। आर अश्विन के संन्यास लेने के बाद उनकी जिम्मेदारी अब और अधिक बढ़ गई है। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें "बिट्स एंड पीसेस" खिलाड़ी कहा था, तो उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब एक बार फिर मांजरेकर ने जडेजा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ साधारण रहा है जडेजा का प्रदर्शन
मांजरेकर का कहना है कि जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ उतने प्रभावशाली नहीं रहते, खासकर उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल उठे हैं। साल 2024 में भारत में हुई इंग्लैंड सीरीज में जडेजा ने 8 पारियों में 19 विकेट लिए थे। लेकिन ये भी सच है कि इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने वो दबाव में दिखे। मांजरेकर को लगता है कि इंग्लैंड की "बैज़बॉल" शैली के सामने जडेजा संघर्ष कर सकते हैं।
जडेजा का इंग्लैंड में ऐसा है प्रदर्शन
इंग्लैंड में अब तक खेले 12 टेस्ट मैचों में जडेजा ने केवल 27 विकेट लिए हैं, और उनका गेंदबाजी औसत 43.48 रहा है जो काफी साधारण माना जाता है। बल्लेबाजी में उन्होंने एक शानदार शतक जरूर लगाया है, लेकिन औसत 30 से नीचे है। विदेशों (SENA देशों - साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में जडेजा का गेंदबाजी औसत 38.46 है, और जून 2021 के बाद से तो ये औसत बढ़कर 47.60 हो गया है।
BGT 2024-25 में जडेजा का प्रदर्शन
रन: 135 (5 पारियां), औसत: 27.00
विकेट: 4 (4 पारियां), स्ट्राइक रेट: 94.00
कुलदीप यादव को मौका?
मांजरेकर ने यह भी कहा कि गौतम गंभीर जैसे नए कोच की सोच अलग हो सकती है। ऐसे में इंग्लैंड जैसी जगह पर भी अगर दो स्पिनर खेले तो कुलदीप यादव एक बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। कुलदीप की कलाई से स्पिन और किसी भी पिच पर गेंद को टर्न कराने की क्षमता उन्हें ख़ास बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications