'भारत में वो सेलेक्टर पैदा नहीं हुआ जो विराट कोहली को बाहर कर सके'

नई दिल्ली, 15 जुलाई: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि भारत में कोई भी चयनकर्ता पैदा नहीं हुआ है जो विराट कोहली को टीम से बाहर कर सके। दरअसल विराट कोहली काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं लेकिन उनको लगातार मौके मिलते जा रहे हैं। सभी का कहना है कि कोहली ने अतीत में जो किया है वही उनको टीम इंडिया में स्थान दिलाने के लिए काफी है। टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतने के बावजूद विराट को फिलहाल पुरानी फॉर्म हासिल करने में कुछ दिक्कत हो रही है। ऐसा लगता है वे सब कुछ करके भी पुराने रंग में आने से संघर्ष कर रहे हैं।

इंडिया में वो चयनकर्ता पैदा नहीं हुआ है

इंडिया में वो चयनकर्ता पैदा नहीं हुआ है

भारतीय बल्लेबाज भारत के लिए बल्ले से खराब दौर से गुजर रहा है। कोहली का 2022 में तीनों प्रारूपों में औसत 25.50 है, जो एक कैलेंडर वर्ष में उनका सबसे कम औसत है।

भारत के पूर्व कप्तान ने 14 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 16 रन बनाए। इससे पहले T20I श्रृंखला में, उन्होंने दो मैचों में 1 और 11 रन बनाए क्योंकि बल्ले से उनका खराब दौर जारी रहा।

कोहली को टीम से बाहर करने के बारे में पूछे जाने पर राशिद लतीफ ने यूट्यूब चैनल 'कॉट बिहाइंड' से बातचीत के दौरान कहा, 'इंडिया में वो चयनकर्ता पैदा नहीं हुआ है जो विराट (कोहली) को ड्रॉप कर दे।'

Recommended Video

    Virat Kohli के खराब दौर में भी उनके ODI Record आपको हैरान कर देंगे | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
    कोहली के हर फेलियर पर कुछ ना कुछ हो रहा है

    कोहली के हर फेलियर पर कुछ ना कुछ हो रहा है

    कोहली एक शतक के सूखे से गुजर रहे हैं क्योंकि उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। वे गुरुवार को फिर से बल्ले से योगदान देने में विफल रहे। हालत इतनी खराब है कि कोहली के हर फेलियर पर कुछ ना कुछ हो रहा है जिसके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी ट्विटर पर अपना समर्थन दिखाना पड़ा।

    बाबर ने ट्वीट किया, "यह भी गुजर जाएगा। मजबूत रहो। विराट कोहली।"

    इंग्लैंड दूसरे वनडे में हावी रहा

    इंग्लैंड दूसरे वनडे में हावी रहा

    लॉर्ड्स में दूसरे एकदिवसीय मैच में, जोस बटलर ने पहले बल्लेबाजी की और कुल 246 रन बनाए। मोईन अली और डेविड विली के प्रदर्शन ने इंग्लैंड को 87 रन पर चार विकेट खोने के बाद एक सम्मानजनक स्कोर पोस्ट करने में मदद की। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भारतीय गेंदबाजों में शानदार थे क्योंकि उन्होंने दस ओवर में 47 रन देकर चार विकेट लिए।

    भारत 38.5 ओवर में 146 रन पर आउट हो गया

    भारत 38.5 ओवर में 146 रन पर आउट हो गया

    छह भारतीय बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर में विफल रहे, और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या मेन इन ब्लू के लिए शीर्ष स्कोर थे। कुल मिलाकर भारत 38.5 ओवर में 146 रन पर आउट हो गया और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले साबित हुए, जिन्होंने 9.5 ओवर में 24 रन देकर छह विकेट लिए। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मैच रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+