IND vs ENG: मैच पहले भारतीय टीम के इस सदस्य को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो देख हैरान फैंस, जानें पूरा मामला

IND vs ENG Raghu: नागपुर में 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वनडे सीरीज में वापसी हुई है। इन खिलाड़ियों से टीम को मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय खिलाड़ियों के पास फॉर्म में आने का जबरदस्त मौका होगा।

मैच से पहले वीडियो वायरल (IND vs ENG Raghu)

मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नागपुर पुलिसकर्मी को टीम इंडिया के सदस्य को रोकते देखा जा सकता है। ये कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु हैं। रघु लंबे समय से भारतीय टीम के साथ बतौर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट काम कर रहे हैं। वह टीम में बस की ओर जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

IND vs ENG 1

पुलिस ने भारतीय टीम के सदस्य को पकड़ा

दरअसल, पुलिस ने फैन समझकर रघु को रास्ते में ही पकड़ लिया था। पुलिस ने गलती से रघु को पकड़ लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस को रघु के बारे में पता चला, वैसे ही पुलिस ने उन्हें छोड दिया और जाने दिया। सोशल मीडिया पर रघु का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

6 फरवरी से होगा वनडे सीरीज का आगाज

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी को नागपुर में होगा। बकि दूसरा 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। तीसरे और आखिरी वनडे का आयोजन अहमदाबाद में 12 फरवरी को किया जाएगा। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए यह सीरीज सिर्फ जीत हासिल करने का अवसर नहीं है, बल्कि अपनी रणनीतियों और टीम संयोजन को परखने का भी मौका है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+