IND vs ENG: भारतीय टीम में तीन बदलाव तय! जानिए किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा मौका

IND vs ENG, Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 22 रन की करीबी हार के बाद टीम इंडिया पर काफी दबाव है। अब चौथे टेस्ट में भारत सीरीज बराबर करने की पूरी कोशिश करेगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे अगला मैच (IND vs ENG, Playing XI)

सबसे बड़ा बदलाव तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर हो सकता है। सीरीज शुरू होने से पहले ही तय कर लिया गया था कि बुमराह केवल तीन टेस्ट खेलेंगे। अब तक वह दो मैच खेल चुके हैं, ऐसे में उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया जाएगा ताकि वे आखिरी टेस्ट में पूरी तरह फिट रहें।

IND vs ENG 1

ऋषभ पंत की फिटनेस पर भी सवाल

इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन ही उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की। अब संभावना है कि पंत इस टेस्ट से बाहर रहेंगे और उनकी जगह युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका मिलेगा। जुरेल ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी बल्लेबाजी भी प्रभावशाली टीम के लिए उपयोगी रही है।

करुण नायर को किया जा सकता है बाहर

तीसरा बदलाव मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर को लेकर हो सकता है। नायर अब तक अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर पाए हैं, ऐसे में उनकी जगह साईं सुदर्शन को फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। साईं ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+