IND vs ENG: मैच से दो दिन पहले हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान! दिग्गज ने किया शुभमन गिल का काम आसान

IND vs ENG playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस बार टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में है, क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का नया चक्र भी शुरू होगा।

20 जून से खेला जाएगा पहला टेस्ट (IND vs ENG playing 11)

पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में 20 जून से खेला जाएगा। इसके बाद चार और मैच क्रमशः बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और ओवल में होंगे। भारत के लिए ये दौरा नई शुरुआत का प्रतीक है और हरभजन सिंह ने टीम के लिए एक अहम सलाह दी है। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत को पहले टेस्ट में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए।

IND vs ENG 1

प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर को शामिल करने की मांग

हरभजन सिंह ने खासतौर पर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जोड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सिफारिश की है। हरभजन का कहना है कि ये दोनों गेंदबाज किसी भी पिच पर विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं, चाहे परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल हों या नहीं। हरभजन ने कहा कि भारत को कुलदीप यादव को ज़रूर खिलाना चाहिए। जडेजा उनके साथ गेंदबाज़ी करेंगे। दो स्पिनर और तीन तेज़ गेंदबाज़ों का संयोजन इस टेस्ट के लिए एकदम सही रहेगा।

ऐसा रहा है इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

अगर बात करें इन दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की तो रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 टेस्ट में अब तक 70 विकेट लिए हैं, उनकी इकॉनमी 2.58 की रही है। वहीं कुलदीप यादव ने 6 टेस्ट में 21 विकेट चटकाए हैं, और उनकी इकॉनमी 3.45 की है। अब देखने वाली बात होगी कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल हरभजन की इस सलाह पर कितना अमल करते हैं और क्या भारत एक मजबूत संयोजन के साथ मैदान पर उतरता है।

भारत और भारत के बीच इंट्रा स्‍क्‍वाड मैच में शार्दुल ठाकुर ने शतक जमाया और विकेट भी लिए। हरभजन सिंह का मानना है कि ठाकुर को नितीश रेड्डी पर तरजीह मिलनी चाहिए। हरभजन सिंह की प्लेइंग इलेवन कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+