IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में पाकिस्तानी जर्सी पहनकर पहुंचा फैन, स्टेडियम से किया गया बाहर, मचा बवाल

IND vs ENG, Pakistan jersey: मैनचेस्टर में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब घटना देखने को मिली। मैच के दौरान एक पाकिस्तानी दर्शक को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया। बताया गया कि उस समय फैन पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में आया था। किसी और देश की जर्सी पहनकर आना वहां के प्रवेश नियमों के खिलाफ है।

पाकिस्तानी जर्सी पहनकर पहुंचा फैन (IND vs ENG, Pakistan jersey)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में साफ तौर पर नियमों में लिखा है कि केवल इंग्लैंड, लंकाशायर या मेहमान टीम (इस मामले में भारत) की आधिकारिक जर्सी पहनकर ही प्रवेश की अनुमति है। यह शर्त टिकट के साथ आने वाले नियमों और शर्तों में भी स्पष्ट रूप से दी गई है। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने उस फैन को कई बार समझाया और अनुरोध किया कि वह जर्सी बदल लें या हटा दें, लेकिन उसने इनकार कर दिया और बहस करने लगा।

Pakistani 1

फैन को ले जाया गया स्टेडियम से बाहर

फैन ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह सिर्फ मैच देख रहा है, किसी से कोई झगड़ा नहीं कर रहा। उसके पास बैठे भारतीय दर्शकों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन जब यह मामला और लोगों की नजर में आया तो दर्शक इसका वीडियो बनाने लगे। फैन ने यहां तक कह दिया, "फोर्स से ले जाओ," जिससे साफ हो गया कि वह सहयोग नहीं करना चाहता। बाद में और पुलिसकर्मी और स्टाफ वहां पहुंचे और माहौल शांतिपूर्ण तरीके से संभाला गया।

स्टेडियम में मचा बवाल

स्टेडियम की शर्तों में साफ लिखा है कि दर्शक सिर्फ उन टीमों की जर्सी पहन सकते हैं जो मैच में खेल रही हों। इस मामले में भारत या इंग्लैंड। पाकिस्तान की जर्सी पहनना नियमों का उल्लंघन माना गया। हालांकि फैन का कहना था कि उसकी जर्सी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही है। इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन जताया तो कुछ ने इसे आलोचना की नजर से देखा। हालांकि, आयोजकों की दलील साफ है कि नियम सबके लिए समान होते हैं और यदि कोई जानबूझकर उन्हें तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई जरूरी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+