Ind vs Eng ODI Series 2025: भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज में होगी भिड़ंत, नोट कर लीजिए शेड्यूल और वेन्यू
Ind vs Eng ODI Series 2025: भारत और इंग्लैंड की टीम टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज में भिड़ने को तैयार है। भारत और इंग्लैंड के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों का यह बेहतरीन मौका होगा। भारत और इंग्लैंड 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम करने की होगी।
जीत पर होगी दोनों टीमों की नजर (Ind vs Eng ODI Series 2025)
जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की टीम पुरानी हार को भुलाकर अब वनडे में जोरदार वापसी करना चाहेगी। दूसरी तरफ कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों की वापसी से भारतीय टीम बिल्कुल बदली हुई दिखाई दे रही है। भारत के पास इस सीरीज में अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन मौका होगा।

श्रीलंका के खिलाफ मिली थी हार
पिछले साल हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक नया चक्र शुरू करते हुए भारत ने श्रीलंका में केवल तीन वनडे खेले। हालांकि, रोहित की टीम को 28 साल में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी खोई हुई चमक को फिर से हासिल करने की कोशिश करेगी।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे - 6 फरवरी (नागपुर)
दूसरा वनडे - 9 फरवरी (कटक)
तीसरा वनडे - 12 फरवरी (अहमदाबाद)
जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज गुरुवार 6 फरवरी से शुरू होगी। मैच के लिए टॉस दोपहर 1 बजे पर किया जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जबकि हॉट स्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, जेमी स्मिथ, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications