केएल राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर कीर्तिमान से धमाल, सचिन-कोहली के क्लब में एंट्री
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर केएल राहुल की फॉर्म अलग लेवल वाली रही है। टीम इंडिया के लिए ओपन करते हुए केएल राहुल ने ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताने का प्रयास किया है। इस दौरान उनके बल्ले से रन भी आए हैं। मैनचेस्टर में आज शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में राहुल ने इतिहास रचा है।
केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो कम ही भारतीयों ने बनाया है। खास बात तो यह है कि लिस्ट में जो भी नाम हैं, सभी बड़े क्रिकेटर हैं और केएल राहुल ने उनके साथ अपना नाम शामिल करा लिया। मामला इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट रनों का है।

IND vs ENG: राहुल का रिकॉर्ड
इंग्लैंड में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय अब राहुल बन गए हैं। उनसे पहले इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चार दिग्गज हैं। उनमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। उनके अलावा सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ के नाम भी यह कीर्तिमान है।
इंग्लैंड में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने वहां 1575 रन बनाए थे। उनके अलावा राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने भी वहां गेंदबाजों की धुनाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
IND vs ENG: भारतीय टीम में बदलाव
इससे पहले भारतीय टीम में बदलाव की खबर कप्तान शुभमन गिल ने दी। गिल ने बताया कि टीम इंडिया में तीन परिवर्तन हुए हैं और इनमें एक टेस्ट डेब्यू भी हुआ है। अंशुल कंबोज को अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला। उनको नितीश रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया। रेड्डी चोट के कारण बाहर हो गए थे।
साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को भी इस मैच में खेलने का मौका मिला है, इन दोनों को लीड्स में खेलने का मौका मिला था लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से दोनों फ्लॉप साबित हुए थे। भारत को सीरीज में बने रहने के ली मैच जीतना होगा।












Click it and Unblock the Notifications