IND vs ENG: केएल राहुल ने हिलाई रिकॉर्ड बुक, लॉर्ड्स में शतक जड़कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट के बल्ले से शतकीय पारी आई थी, वही काम भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने कर दिखाया है। मुकाबले के तीसरे दिन लंच के बाद आते ही राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया। हालांकि वह लंच से पहले शतक बनाना चाहते थे लेकिन पंत उस प्रयास में रन आउट हो गए थे।

राहुल ने अपने टेस्ट करियर में दसवां शतक बनाने में सफल रहे हैं और लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उनका शतक आना एक बड़ी उपलब्धि है। इस शतक के साथ ही राहुल के नाम एक धांसू रिकॉर्ड भी बन गया है, को कई दिग्गज भारतीय नहीं कर पाए, वह काम राहुल ने कर दिया।

ind vs eng

इंग्लैंड में बतौर ओपनर खेलते राहुल ने चौथा शतक जमा दिया। इसके अलावा लॉर्ड्स में उनका यह दूसरा शतक है। इंग्लैंड में ओपनर के तौर पर मेहमान टीम से ग्रेम स्मिथ ने 5 शतक जड़े थे। ये साल 2000 बाद के आंकड़े हैं, राहुल अब वहां मेहमान टीम से सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे ओपनर हैं।

IND vs ENG: राहुल की धांसू उपलब्धि

भारत के लिए लॉर्ड्स में दिलीप वेंगसरकर ने धमाल मचाया है। भारत की तरफ से लॉर्ड्स में दो बार शतक जड़ने के मामले में केएल राहुल दूसरे स्थान पर हैं। दिलीप वेंगसरकर ने तीन बार वहां सैकड़ा जमाया था। केएल राहुल ने वहां दूसरी बार शतक जड़ा है। साल 2021 में राहुल ने लॉर्ड्स में सैकड़ा जमाया था।

इंग्लैंड के मैदान राहुल को शायद रास आते हैं। वहां तीनों प्रारूप में उनके नाम कुल 6 शतकीय पारियां हैं। इंग्लिश कंडीशंस में राहुल ने धमाल मचाने का काम किया है। हालांकि लॉर्ड्स में वह शतक जड़ने के तुरंत बाद 100 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

IND vs ENG: विदेश में राजा राहुल

टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल विदेशी धरती पर राजा की तरह बैटिंग करते हैं। उनके टेस्ट करियर के दस शतकों में से 9 विदेश में आए हैं और भारत में सिर्फ एक सैकड़ा उनके बल्ले से आया है। इंग्लैंड में राहुल ने 4 और दक्षिण अफ्रीका में 2 शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज में एक-एक शतक जमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+