'विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं, लेकिन केवल उनके नाम से ही काम नहीं चलेगा'
नई दिल्ली, 8 जुलाई: आलोचनाओं के केंद्र में खड़े विराट कोहली T20I में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जब भारत तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे T20I में इंग्लैंड से भिड़ेगा तो कोहली पर किसी भी हाल में रन बनाने का दबाव होगा। कोहली एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनको पहले टी20 में आराम दिया गया था जिसको भारत ने जीत लिया।
भारत के पूर्व कप्तान को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा चुका है। उसके बाद टी20 में उनके खेलने की संभावना भी 50-50 है।

कोहली को सलाह देने में पूर्व क्रिकेटरों की लाइन लगी
इस बीच, कोहली को सलाह देने में कई पूर्व क्रिकेटर पहले से ही सक्रिय हैं। माइकल वॉन और रवि शास्त्री ने उन्हें तीन महीने का लंबा विश्राम लेने के लिए कहा है तो राशिद लतीफ ने कहा है कि कोहली अंततः फॉर्म में वापस आएंगे।
इस बीच कोहली की फॉर्म के बारे करसन घावरी ने भी की। जागरण टीवी को दिए एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोहली को टीम में बने रहने के लिए प्रदर्शन करना होगा और उनका नाम ही उन्हें प्लेइंग इलेवन के योग्य बनाने के लिए काफी नहीं है।
Recommended Video

कोहली पर निराश दिखे घावेरी
घावरी ने जागरण टीवी को बताया, "विराट कोहली भारत के लिए इतने महान खिलाड़ी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले दो वर्षों से, हमने उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद का पीछा करते हुए पीछे या स्लिप में आउट हुए देखा है। उसे इसे देखना होगा और सुधार करना होगा। उसे उन शॉट्स को रोकना करना होगा क्योंकि अगर वह ऐसे ही चलता रहता है और आउट हो जाता है तो एक सवालिया निशान आता है कि वह स्कोर क्यों नहीं कर रहा है?"

अपने नाम पर लंबे समय के लिए नहीं खेल सकते
उन्होंने कहा, 'उन्हें मौजूदा सीरीज में अपनी फॉर्म को साबित करना होगा। इन दिनों आप अपने नाम पर लंबे समय के लिए नहीं खेल सकते हैं। विराट एक महान खिलाड़ी हैं लेकिन सिर्फ उनके नाम से काम नहीं चलेगा। उन्हें प्रदर्शन करना है और रन बनाना है। इसी तरह होता है। हर कोई समझता है कि वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है। उनके अंदर रनों की भूख है, उनके दिल में सफलता की भूख है लेकिन उसका व्यक्तिगत फॉर्म काफी निराशाजनक है।"
घावेरी ने कहा कि जब तक आप पर्याप्त रूप से फिट हैं, तब तक उम्र का खेल से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अगर आप अच्छा नहीं कर रहे हैं और आप 35 साल के हैं तो लोग आपसे सवाल करना शुरू कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications