IND vs END: कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच?

India vs Engladn 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम ने बेहतरीन तरीके से वापसी की है। पिछले दो टेस्ट मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है और इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को एकदम पछाड़ दिया है। राजकोट में चौथे दिन भारत ने जीत दर्ज कर ली।

कई युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जमकर धोया और इसका क्रेडिट यशस्वी जायसवाल को जाता है। पिछले दो मैचों में जायसवाल ने लगातार दोहरा शतक जमाया है। तीन मैच हो गए हैं और अभी दो मुकाबले और खेले जाने हैं। चौथा मैच जीतने पर भारतीय टीम सीरीज जीत लेगी।

india and england

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कब खेला जाएगा?

चौथा टेस्ट मैच ज्यादा दूर नहीं है। दो टेस्ट मैचों के बाद तीसरे टेस्ट के लिए एक लम्बा गैप रखा गया था। इसके बाद तीसरा मैच हुआ था। तीसरे और चौथे मैच के बीच तीन दिनों का गैप था। चौथे दिन ही मुकाबला समाप्त होने की वजह से यह गैप अब चार दोनों का हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी को शुरू हो जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कहां खेला जाएगा?

इस बार मुकाबला एक अलग ही जगह खेला जाएगा। वहां ज्यादा टेस्ट मैच नहीं हुए हैं। चौथे टेस्ट मैच का वेन्यू रांची में रखा गया है। रांची के झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। दर्शकों का उत्साह रांची में अलग लेवल का होता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कहां देखें?

मुकाबला देखने के लिए फैन्स के पास काफी ऑप्शन उपलब्ध हैं। टीवी पर मुकाबला देखने के लिए स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क है। इसके अलावा टीवी पर यह मुकाबला कलर्स सिनेप्लेक्स पर भी लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुकाबला देखने के लिए जियो सिनेमा है। वहां यह मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है। फैन्स इन सभी विकल्पों में से एक अपने लिए चुन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+