IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला?
IND vs ENG 2nd Test Schedule: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम के ऊपर दबाव है। बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन गेंदबाजों की खराब लाइन की वजह से सब खत्म हो गया। इंग्लैंड ने 371 रनों का बड़ा लक्ष्य भी आसानी से चेज कर धाकड़ शुरुआत की थी।
पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अब पीछे चल रही है और आने वाले मैच में जीत दर्ज कर बराबरी करने का प्रयास होगा लेकिन गेंदबाजी फिर से दगा दे सकती है। भारतीय टीम के धांसू गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शायद दूसरे टेस्ट मैच में ब्रेक लेने वाले हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उनको आराम दिया जाएगा।

अगर बुमराह बाहर रहते हैं, तो अर्शदीप को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उनके पास स्विंग है और काउंटी में खेलने का अनुभव भी है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को बाहर करना सही होगा। दोनों ने लीड्स टेस्ट में जमकर रन लुटाए थे।
IND vs ENG: दूसरा टेस्ट कब होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं होगा। पहले टेस्ट के बाद कुछ दिनों का ब्रेक था, इसमें भारतीय टीम ने नेट अभ्यास किया और पिछले मैच की कमजोरियों को दूर करने का प्रयास किया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई को खेला जाएगा।
IND vs ENG: दूसरा टेस्ट कहां होगा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच ऐसे वेन्यू पर होगा, जहां आंकड़े ठीक नहीं है। इंग्लैंड की टीम ने वहां धमाल मचाकर रखा है। यह टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। बर्मिंघम शहर में यह स्टेडियम मौजूद है। इंग्लैंड का इस स्टेडियम में सिक्का चलता है।
एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड के आंकड़े
बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। 7 बार हुई इस टक्कर में इंग्लैंड की टीम अजेय रही है। टीम इंडिया मेजबान देश को एक बार भी पराजित नहीं कर पाई है। इंग्लैंड ने 6 मैचों में जीत दर्ज की और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया वहां खाता खोलने का प्रयास करेगी।
IND vs ENG: लाइव मैच कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस 2 जुलाई को दोपहर 3 बजे हो जाएगा। इसके बाद पहली गेंद 3 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। भारतीय दर्शक इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा जियो-हॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications