IND vs ENG: भारतीय टीम को नहीं कराई गई फ्लाइट से यात्रा, क्यों पहले टेस्ट के लिए ट्रेन से लीड्स पहुंची टीम

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है। इंट्रा स्कॉड मुकाबले के बाद भारतीय टीम अब पहले मैच में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया में इस बार कई नए प्लेयर हैं, जो पहली बार इंग्लैंड की कंडीशंस में खेलने वाले हैं।

भारतीय टीम इतने दिनों तक लंदन में थी और वही अभ्यास का ठिकाना था। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच लंदन में नहीं होगा। यह मुकाबला लीड्स में है। हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच जंग होनी है। भारतीय टीम लीड्स पहुँच गई है और इसका वीडियो सामने आया है।

ind vs eng

टीम इंडिया का यह वीडियो बीसीसीआई ने ही पोस्ट किया है। दरअसल भारतीय टीम ने लंदन से लीड्स तक की यात्रा ट्रेन से की है। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो टीम इंडिया को ट्रेन से यात्रा कराई गई, फ्लाइट से यात्रा नहीं कराने का क्या कारण हो सकता है?

लंदन से लीड्स की दूरी ज्यादा नहीं है, ऐसे में फ्लाइट से जाने का कोई मतलब नहीं है। दोनों शहरों के बीच करीबन 200 किलोमीटर की दूरी है, जो सड़क मार्ग से करीबन चार घटों में तय हो जाती है। आरामदायक सफर के लिए इसे ट्रेन से पूरा किया गया। प्लेन से जाने के लिए चेक-इन और बोर्डिंग में भी कुछ समय लग जाता है, ऐसे में ट्रेन उचित साधन है।

IND vs ENG: डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है

यहां एक और अहम बात यह भी है कि लीड्स से लंदन के बीच फ्लाइट नहीं है। भारत में इतनी कम दूरी के लिए फ्लाईट की उपलब्धता कम ही देखने को मिलती है। इंग्लैंड में भी यही हुआ है। अगर कोई फ्लाइट उपलब्ध भी होगी, तो वह किसी दूसरे शहर से गुजरकर लीड्स आएगी। इतने समय में ट्रेन से सीधा लीड्स पहुंचा जा सकता है। इस वजह से भी भारतीय टीम को ट्रेन के द्वारा लाया गया।

IND vs ENG: कब है पहला टेस्ट

दोनों देशों की टीमों के बीच 20 जून को पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है। तथा यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चरण के तहत खेली जाएगी। शुभमन गिल भारत के कप्तान हैं और ऋषभ पंत उपकप्तान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+