IND vs ENG: सिर्फ 6 महीनों में इतनी बदल गई भारतीय टीम, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले 10 खिलाड़ी बाहर

Indian Cricket Team: भारतीय टीम ने पिछले साल जून में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पराजित करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने दूसरी बार सबसे छोटे फॉर्मेट में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद से टीम में कई परिवर्तन देखने को मिले हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज के पांच मैचों में खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई नए और धांसू खिलाड़ी मौजूद हैं। टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने वाली टीम से कई खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हैं। कप्तान भी अलग ही है।

indian cricket team

छह महीनों के समय में ही भारतीय टीम का स्वरूप काफी बदल गया है। तीन प्लेयर्स संन्यास ले चुके हैं। तीनों ने फाइनल के बाद ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप विनिंग टीम से बाहर दस प्लेयर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

  • रोहित शर्मा- भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने वहीं अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। रोहित वनडे और टेस्ट खेलते हैं।
  • विराट कोहली- रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली ने भी वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। वह भी टेस्ट और एकदिवसीय खेलते हैं।
  • रविन्द्र जडेजा- एक और खिलाड़ी ने उस इवेंट के बाद ही संन्यास लिया था और वह रविन्द्र जडेजा हैं। जडेजा भी टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट ही खेलते हैं।
  • यशस्वी जायसवाल- इस प्लेयर को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। वहां उनका प्रदर्शन धाकड़ रहा था। जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ आराम दिया गया है।
  • ऋषभ पंत- ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने वाले ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है। संजू सैमसन को कीपर के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में शामिल किया गया है।
  • शिवम दुबे- इस ऑल राउंडर ने अपना स्थान गंवा दिया है। नितीश रेड्डी टीम में आ गए हैं और हार्दिक पांड्या बैकअप में हैं।
  • जसप्रीत बुमराह: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए बुमराह फ़िलहाल बाहर हैं, उनको टीम में शामिल नहीं किया गया।
  • युजवेंद्र चहल- टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चहल भी शामिल थे लेकिन वह अब जगह बचाने में सफल नहीं हो पाए हैं।
  • कुलदीप यादव- भारतीय टीम के धाकड़ स्पिनर कुलदीप यादव चोट से ठीक नहीं हुए हैं, इस वजह से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है।
  • मोहम्मद सिराज- वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से सिराज को आराम दिया गया है और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम में नहीं रखा गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव कप्तान हैं। अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+