IND vs ENG: 8 साल बाद मैदान पर उतरेगा भारतीय खिलाड़ी, ऐसी होगी लीड्स टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG: पांच टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शुक्रवार को मैदान पर उतरना है, लीड्स में यह मैच खेला जाएगा। शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहले टेस्ट में कप्तानी करेंगे। भारतीय टीम में कई युवा प्लेयर्स शामिल हैं और अनुभव की थोड़ी कमी है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर नज़र डालना जरूरी है। माना जा रहा था कि प्लेइंग इलेवन में किसी नए चेहरे को शामिल करते हुए डेब्यू कराया जाएगा लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।

ind vs eng

गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में इस बार धाकड़ खेल के बल पर ऑरेंज कैप जीतने वाले साई सुदर्शन को टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका लीड्स में तो शायद नहीं मिलेगा। उनकी जगह नंबर तीन पर किसी अन्य खिलाड़ी को जगह मिलती हुई नज़र आ रही है।

इंडियंस एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय टीम में दो ऑल राउंडर खिलाने की कवायद चल रही है। नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर में से कोई एक खेल सकता है। रविन्द्र जडेजा की जगह पक्की है। इस कंडीशन में एक मुख्य बल्लेबाज बाहर रहेगा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शायद सुदर्शन को ही बाहर रखा जाएगा।

IND vs ENG: गेंदबाजी में होगा डेब्यू?

भारतीय टीम में सुदर्शन का डेब्यू शायद नहीं होगा लेकिन गेंदबाजी विभाग में एक गेंदबाज का पदार्पण देखने को मिल सकता है, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं मिलेगी। इंग्लैंड की स्विंग कंडीशंस को देखते हुए अर्शदीप सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है।

भारत की संभावित इलेवन (IND vs ENG)

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी/शार्दुल/वॉशिंगटन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+