क्या भारतीय ड्रेसिंग रूम में चीजें खराब? नहीं सुनी जा रही गिल की बात, कोच-कप्तान को लेकर अहम अपडेट
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट समाप्त होने से पहले ही सवाल शुरू हो गए हैं और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर और शुभमन गिल को लेकर बातें सामने आ रही हैं। सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर के ऊपर निशाना साधा है, उनके अनुसार गंभीर की चलती है और गिल की नहीं सुनी गई।
गावस्कर का कहना है कि मेरे लिए कप्तान और कोच की जोड़ी को समझना मुश्किल है, मैं जब कप्तान था तब कोई पूर्व खिलाड़ी साथ नहीं था। हमारे समय में विंग कमांडर दुर्रानी और राजसिंह डूंगरपुर थे। गावस्कर ने कहा कि टीम चयन के मामले में कप्तान की चलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चयन के मामलों में अंतिम फैसला कप्तान का होना चाहिए। अगर गिल को कुलदीप यादव या शार्दुल में से किसी को लेना था, तो ऐसा होना चाहिए था। लोग कप्तान के बारे में बात करेंगे, इसलिए फैसला भी उनका ही होना चाहिए था।
IND vs ENG: गंभीर के ऊपर निशाना?
गावस्कर ने अपने बयान से यह दर्शाने का प्रयास किया है कि गौतम गंभीर की वजह से कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया, गिल का मन एक स्पिनर को शामिल करने का था। गावस्कर ने एक तरह से गौतम गंभीर के ऊपर निशाना साधा है।
IND vs ENG: गिल कुलदीप को लाना चाहते थे?
एक और चर्चा वॉशिंगटन सुंदर को देरी से ओवर कराने को लेकर चल रही है। ये बातें सोशल मीडिया और कुछ अन्य मंचों पर उठी है कि इंग्लैंड की पारी के दौरान सुंदर को ओवर देरी से कराया गया क्योंकि गिल इस बात से नाराज थे कि कुलदीप यादव को टीम में शामिल नहीं किया गया। गौतम गंभीर चाहते थे कि सुंदर को ओवर जल्दी दिया जाए लेकिन गिल ने जानबूझकर देरी कर दी। हालांकि ये सभी कयास और विश्लेषण हैं। इतना कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ तो चल रहा है।
कंबोज के सलेक्शन के ऊपर भी सवाल
उधर अंशुल कंबोज के डेब्यू पर भी सवाल उठ रहे हैं कि उनको इतना जल्दी टीम में शामिल करने की क्या जरूरत थी, इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कंबोज की जमकर पिटाई कर दी। ये कई सवाल हैं, जो इशारा करते हैं कि कुछ तो अंदरखाने चल रहा है और फ़िलहाल बाहर कुछ नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications