IND vs ENG Dream11: भारत-इंग्लैंड राजकोट टी20 की धांसू ड्रीम 11, सिर्फ 4 घंटों में करोड़पति बनने का मौका?

IND vs ENG Dream11: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। राजकोट में यह मैच खेला जाना है। इंग्लैंड के लिए स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। इंग्लिश टीम अगर इस मुकाबले में हार का सामना करती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। इंग्लिश टीम ऐसा कभी नहीं चाहेगी।

पिछले दो मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है लेकिन चेन्नई में इंग्लैंड ने तगड़ी टक्कर दी थी। तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की नैया पार लगाई थी। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की चुनौती रहेगी लेकिन पिछले मैच में तिलक वर्मा ने उनको जमकर धोया था।

ind vs eng dream11

मैच से पहले ड्रीम इलेवन के बारे में जानना जरूरी है। उचित प्लेयर्स को टीम में शामिल करने पर ही फैन्स को इससे फायदा होना है। ड्रीम इलेवन कुछ चीजों को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए। ऑल राउंडरों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। बेहतरीन टीम चुनने पर चार घंटों के मैच में करोड़ों कमाए जा सकते हैं।

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 की ड्रीम 11 (IND vs ENG 3rd T20 Dream11)

विकेटकीपर: जोस बटलर, संजू सैमसन
बल्लेबाज: तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा
ऑल राउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ब्रायडन कार्स
कप्तान: अभिषेक शर्मा/लिविंगस्टोन
उपकप्तान: जोस बटलर/संजू सैमसन

IND vs ENG: राजकोट में बन सकते हैं रन

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में रनों की बारिश होती है। पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है। ऐसे में यह मुकाबला भी बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होने की संभावना है। गेंदबाजों को यहाँ कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 200 के करीब स्कोर बनाने पर ही किसी टीम को टक्कर मिल सकती है।

इंग्लैंड ने कर दी टीम घोषित

इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी थी, इंग्लिश टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पिछले मुकाबले में खेलने वाले ग्यारह प्लेयर्स ही इस मैच में खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+