IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड, हेडिंग्ले में कौन रहा है आगे? क्या है इस मैदान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चरण के तहत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से होगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले में होगा। चार साल पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था।
उस दौरान इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी लेकिन उससे पहले खेले गए दो मैचों में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को लगातार धूल चटाने का काम किया था। इंग्लैंड को लगातार हराकर भारत ने कई सालों तक दबदबा रखा था। हालांकि पुराने रिकॉर्ड्स में भारतीय टीम पीछे ही नज़र आ रही है।

हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच मुकाबले नियमित अंतराल पर नहीं हुए हैं। काफी सालों के गैप से मैच हुए हैं लेकिन पिछले चार सालों में दूसरी बार मुकाबला हो रहा है। अन्यथा यह गैप 15 से 20 सालों का भी रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां सबसे पहला मैच 1952 में खेला गया था, उस दौरान इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। चार साल बाद एक बार फिर हुए मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद 1967 में भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में तीसरा मैच हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर हैट्रिक लगा दी। उस दौर में इंग्लिश टीम मजबूत हुआ करती थी, भारतीय टीम विदेश में उतना बेहतर नहीं कर पाती थी लेकिन बाद में टीम इंडिया ने वापसी की।
भारतीय टीम 1979 से लेकर 2002 तक इंग्लैंड को माकूल जवाब देने में सफल रही और तीन में से एक भी मैच नहीं हारी। इस दौरान एक मुकाबला (1979 में) ड्रॉ रहा। 1986 और 2002 में खेले गए मैचों में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज की। इसके बाद इंग्लैंड ने 2021 में खेले गए मैच में जीत हासिल कर 42 सालों का सूखा समाप्त कर दिया।
IND vs ENG: भारत के नाम कीर्तिमान
हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। उनमें इंग्लैंड ने 4 और भारत ने 2 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है। 20 जून से दोनों टीमों के बीच वहां आठवां टेस्ट होगा। भारत का वहां सर्वाधिक स्कोर 8 विकेट पर 628 रन है, जो 2002 में बनाया था। टॉप स्कोर में ऑस्ट्रेलिया (653) के बाद भारत का ही नाम है।
IND vs ENG: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक
हेडिंग्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है, वहां ब्रॉड ने 12 मुकाबले खेलकर 54 विकेट झटके। बैटिंग और गेंदबाजी में टॉप प्लेयर्स में भारतीयों का नाम नहीं है। शतक जड़ने वालों में भारत से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications