IND Vs ENG: श्रेयस अय्यर की जगह सरफराज को मिलेगा मौका? तीसरे टेस्ट में होंगे बड़े बदलाव

India vs England Sarfaraz Khan:15 फरवरी से राजकोट में होने वाले भारत और इंग्लैंड का मैच इस सीरीज के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। दोनों ही टीम अभी एक-एक मुकाबले को जीतकर बराबरी पर है। ऐसे में राजकोट का मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी।

दोनों टीमों को मिली एक-एक जीत

भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज का आगज दमदार तरीके से किया। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को पटखनी दी। दोनों ही टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे। ऐसे में तीसरा मुकाबला भी दिलचस्प रहने की उम्मीद है। इंग्लैंड के कप्तान बेने स्टोस मैच हारने के बाद तीसरे मुकाबले में दमदार वापसी की बात कही है।

India vs England 1

इन खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

तीसरे मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन से कई खिलाड़ियों की छुट्टी की जा सकती है। श्रेयस अय्यर, केएस भरत और मुकेश कुमार का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट मैच में बेहद निराशाजनक रहा था। श्रेयस बल्ले से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। दूसरी तरफ केएस भरत भी मिले मौके का फायदा अब तक नहीं उठा सके हैं।

मुकेश कुमार भी होंगे बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की बात करें तो मुकेश कुमार इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को रेस्ट देने के बाद मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में मुकेश कुमार टीम से बाहर हो सकते हैं।

सरफरज की हो सकती है एंट्री

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह पाने वाले सरफराज खान को तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला था। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान भी भारत की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं। सरफराज खान लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं। ऐसे में उनसे फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+