148 साल में पहली बार हुआ भारत के साथ ऐसा! शुभमन गिल की कप्तानी में बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG Indian Team: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स (हेडिंग्ले) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत ने पहली पारी और दूसरी पारी मिलाकर कुल 835 रन बनाए और पांच बल्लेबाजों ने शतक जड़े, फिर भी टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पांच शतक लगाने वाली टीम को कभी भी हार का सामना करना पड़ा था।

148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा (IND vs ENG Indian Team)

यह टेस्ट क्रिकेट में 148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी टीम के 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हों और फिर भी टीम मैच हार गई हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने 1928-29 की एशेज सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ चार शतक लगाकर हार झेली थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम कर लिया है।

IND vs ENG 1

हारने वाली टीमों में इस स्थान पर पहुंचा भारत

भारत द्वारा बनाए गए 835 रन टेस्ट मैच में हारने वाली टीमों में अब चौथे सबसे ज्यादा स्कोर बन गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर इंग्लैंड है जिसने 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 861 रन बनाकर भी मैच गंवा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान (847 रन, 2022) और न्यूजीलैंड (837 रन, 2022) का नंबर आता है।

आसानी से हासिल कर लिया 371 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड की यह टेस्ट टीम बड़े स्कोर का पीछा करने में डरती नहीं, बल्कि आक्रामक खेल से मुकाबला खत्म कर देती है। पांचवें दिन इंग्लैंड ने 21/0 से शुरुआत की और पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गंवाया। दूसरे सत्र में भारत ने 4 विकेट जरूर चटकाए लेकिन इंग्लैंड ने कड़ी पकड़ बनाए रखी। इंग्लैंड ने 82 ओवर में 373/5 रन बनाकर 371 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चेज

यह रन चेज इंग्लैंड के लिए टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल लक्ष्य रहा। इससे पहले उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ ही 378 रन का टारगेट चेस किया था। भारत के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था। अब इन दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत को सीरीज में वापसी के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+