IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, 51 साल में अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बाराबाती स्टेडियम में चल रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम में दो प्लेयर्स बदले गए हैं। उधर इंग्लिश टीम में भी परिवर्तन किया गया है। टीम इंडिया में वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका मिला है।

वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू करते ही एक ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह 51 सालों में भारत के लिए इस रिकॉर्ड तक आने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले फारुख इंजीनियर और अजीत वाडेकर के नाम कीर्तिमान था।

ind vs eng

दरअसल एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे उम्रदराज वनडे डेब्यू वाले भारतीय प्लेयर्स में वरुण चक्रवर्ती का नाम दूसरे स्थान पर है। उनसे आगे इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर हैं, जिन्होंने साल 1974 में अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था। उस समय वह 36 वर्ष के थे।

IND vs ENG: टी20 क्रिकेट का मिला फल

टी20 सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों को नचाने वाले वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू कराने का फैसला लेते हुए कैप दी गई। रविन्द्र जडेजा ने उनको यह कैप प्रदान की। पिछले मैच में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिला था।

IND vs ENG: चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर

फारुख इंजीनियर ने 36 साल और 138 दिन में अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था। वरुण चक्रवर्ती ने यह सफर 33 साल और 164 दिनों की अवधि में तय किया है। उनके बाद अजीत वाडेकर का नाम भी आता है। चौथे स्थान पर दिलीप दोषी और पांचवां नाम सैयद आबिद अली का है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोहली इस मैच में वापस आ गए हैं। पिछले मुकाबले में पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से कोहली नहीं खेल पाए थे।

भारत के लिए उम्रदराज डेब्यू प्लेयर्स

36 साल 138 दिन, फारुख इंजीनियर
33 साल 164 दिन, वरुण चक्रवर्ती
33 साल 103 दिन, अजीत वाडेकर
32 साल 350 दिन, दिलीप दोषी
32 साल 307 दिन, सैयद अबिद अली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+