IND vs ENG: हर्षित राणा के नाम हुआ डेब्यू मैच में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, बन गए इस लिस्ट में आने वाले टॉप भारतीय

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की तरफ से दो प्लेयर्स को डेब्यू कैप मिली। विराट कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा ने टॉस के बाद ही कोहली को लेकर जानकारी शेयर की। यह दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका था।

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने तहलका मचाने में कमी नहीं छोड़ी। हालांकि शुरुआती दस ओवरों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को पूरी तरह डोमिनेट किया।

ind vs eng

बाद में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम में दम कर दिया। भारत के लिए दो डेब्यू हुए, उनमें पहला नाम हर्षित राणा का है। हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ बीस ओवर के फॉर्मेट में भी डेब्यू किया था। इस बार उनका डेब्यू थोड़ा खराब गया।

हर्षित राणा के डेब्यू में उनको फटाफट अंदाज में रन पड़े। उन्होंने एक ही ओवर में 26 रन लुटाए और अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत से डेब्यू मैच में वह एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। उनके सामने फिल साल्ट थे, उनका बल्ला तूफानी अंदाज में चला।

IND vs ENG: हर्षित राणा को पड़े रन

साल्ट ने उनके ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 26 रन हासिल किये और धमाल मचा दिया। हालांकि बाद में उन्होंने वापसी की और एक ही ओवर में दो विकेट अपने नाम किये। बेन डकेट और हैरी ब्रूक को राणा ने वापस पवेलियन की राह दिखा डाली।

IND vs ENG: हर्षित राणा ने बाद में झटके विकेट

राणा को उनकी गेंदबाजी में रन जरुर पड़े लेकिन पारी में वह 3 विकेट झटकने में सफल रहे। 7 ओवर में उन्होंने कुल 53 रन देकर तीन बल्लेबाज वापस भेजे। रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी फिरकी से इंग्लिश बल्लेबाजों को नचाया। जडेजा ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके। इंग्लिश टीम 248 रन बनाकर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+