IND vs ENG: हार के डर से इंग्लैंड का माइंडगेम शुरू, इस सीनियर खिलाड़ी से दिलाया एक बड़ा बयान

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम का पता चौथे दिन के खेल में चलने वाला है। सोमवार को सामने आ जाएगा कि सीरीज में क्या चल रहा है। इस बीच इंग्लैंड की तरफ से तीसरे दिन की शाम को एक बड़ा खुलासा किया गया है। यह जेम्स एंडरसन की तरफ से हुआ है।

जेम्स एंडरसन ने लक्ष्य को चेज करने से सम्बंधित मीटिंग को लेकर बड़ी बात कही है। दूसरे दिन इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकलम ने टीम को एक अहम बात समझाई थी। एंडरसन का कहना है कि मैकलम ने बड़े से बड़ा स्कोर भी चेज करने के लिए कहा।

anderson

दिग्गज इंग्लिश पेसर ने कहा कि मैकलम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कहा था कि अगर इंडिया 600 रनों का लक्ष्य भी देता है, तो हम उसका भी पीछा करते हुए जीतने का प्रयास करेंगे। यह बयान उस समय आया है, जब लक्ष्य 399 रनों का है।

इसका मतलब यह है कि इंग्लैंड की टीम 399 रनों का लक्ष्य कुछ नहीं समझती है। चौथे दिन से पहले यह माइंडगेम समझा जा सकता है भारतीय गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने के उद्देश्य से इंग्लैंड की तरफ से यह बयान आया होगा। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है कि इंग्लिश क्रिकेटर ने यह प्रतिक्रिया क्यों दी है।

399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 67 रनों का स्कोर हासिल कर लिया है। इंग्लिश टीम की तरफ से लगातार बैजबॉल क्रिकेट खेला जा रहा है। पिछले मैच से लेकर अब तक उनकी अप्रोच में कोई बदलाव नज़र नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+