IND vs ENG: इंग्लैंड टीम अगले टेस्ट में सभी स्पिनरों के साथ खेलेगी? ब्रेंडन मैकलम ने किया बड़ा ऐलान
IND ve ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में बैजबॉल क्रिकेट खेला। हालांकि पहली पारी में यह रणनीति नहीं चली लेकिन दूसरी पारी में ओली पोप ने धमाका कर दिया था। इंग्लिश स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी उँगलियों पर नचाया था।
जहाँ भारत ने सिराज और बुमराह के रूप में दो तेज गेंदबाज खिलाये थे, वहीँ इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ मार्क वुड ही बतौर तेज गेंदबाज खेल रहे थे। अगले मुकाबले में इंग्लैंड एक बदली हुई रणनीति के साथ मैदान पर आ सकती है। ब्रेंडन मैकलम ने एक बड़ा संकेत दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इंग्लैंड की टीम अगले मुकाबले में चार स्पिनरों के स्थ मिडना पर उतर सकती है। SENZ रेडियो पर बातचीत में मैकलम ने कहा कि टॉम हार्टली की तरफ बशीर को भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी कम अनुभव है। वह हमें यहाँ मदद कर सकते हैं।
मैकलम ने कहा कि बाकी लोगों ने पहला टेस्ट जीतकर बशीर को चीयर किया है। अगले टेस्ट में वह भी गणित में फिट बैठ सकते हैं। अगर विकेट स्पिन करे, जैसा कि हमने पहले टेस्ट में देखा है। अगर सीरीज में ऐसा ही चलता रहा तो हम सभी स्पिनर खिलाने से भी नहीं डरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications