IND vs ENG: केएल राहुल की कुटाई से इंग्लैंड पस्त, डेढ़ साल बाद टेस्ट में शतक जड़ दिखाया दम

IND vs ENG: ऋषभ पंत को रेड बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड की सरजमीं काफी अच्छी लगती है। लगातार पांचवीं बार उन्होंने वहां फिफ्टी प्लस का स्कोर बना दिया। लीड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए। ऋषभ पंत ने केएल राहुल का बखूबी साथ दिया और धाकड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

दिन का खेल शुरू होने पर शुभमन गिल का विकेट भारत ने गंवाया, वह 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहां से केएल राहुल और पंत ने मिलकर धाकड़ बैटिंग की। पंत तेज खेलते हुए नज़र आए, केएल राहुल ने अपना नेचुरल अंदाज दिखाया और आराम से बैटिंग की।

ind vs eng

राहुल ने फिफ्टी पूरी करने के बाद भी अपना धीमा अंदाज जारी रखा लेकिन ऋषभ पंत ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए। पंत फिफ्टी जड़ने के बाद और तेज दिखाई दिए और शोएब बशीर को दो छक्के जमा दिए।

उधर पंत को धमाल मचाते देखकर राहुल ने भी थोड़ी तेजी दिखाई और धाकड़ शतक जमा दिया, यह टेस्ट क्रिकेट में उनका नौवां शतक है। केएल राहुल पिछले डेढ़ साल से शतक के लिए तरस रहे थे लेकिन इस बार मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सैकड़ा जमा दिया। पंत और राहुल ने मिलकर भारतीय टीम को लीड्स टेस्ट में मजबूती की तरफ धकेल दिया है। टीम इंडिया की लीड 250 से ज्यादा की हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+