IND vs ENG: ध्रुव जुरेल ने क्यों किया तनकर सैल्यूट, खुद आकर बताई इसकी पूरी कहानी
IND vs ENG: रांची टेस्ट मैच में 22 साल के युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने काफी प्रभावित करने वाली बैटिंग की। भारतीय टीम को परेशानी से बाहर लाने का क्रेडिट उनको ही जाता है। ध्रुव जुरेल ने भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान फिफ्टी जड़ी और अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया।
ध्रुव जुरेल ने फिफ्टी जड़ने के बाद एक फौजी की तरह तनकर सैल्यूट मारा और सेलिब्रेट किया। आम तौर पर बल्ला ऊपर करते हुए फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया जाता है लेकिन जुरेल का अंदाज अलग था। फैन्स ने भी उनके इस उत्साह की तारीफ की है।

जुरेल ने खुद बताया है कि क्यों उन्होंने सैल्यूट मारते हुए फिफ्टी का सेलिब्रेशन किया। जुरेल ने कहा कि पचास रन बनाने के बाद का जश्न मेरे पिता के लिए था। वह कारगिल युद्ध के वेटरन हैं। कल शाम को मैं अपने पापा से फोन पर बात कर रहा था तो उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से मुझसे कहा 'बेटा, एक बार तो सलाम करके दिखाओ।' मैं तो बचपन से करता आ रहा हूं। इस वजह से मैंने यह सलाम उनको किया।
गौरतलब है कि ध्रुव जुरेल की क्रिकेटिंग कहानी संघर्षों से भरी हुई है। आगरा से वह नोएडा क्रिकेट खेलने के लिए आए थे। एक समय ऐसा भी था जब क्रिकेट किट खरीदने के पैसे नहीं थे। उनकी मां ने अपनी सोने की चैन गिरवी रखकर उनको क्रिकेट किट दिलाया था।
इसके बाद ध्रुव ने मेहनत करना जारी रखा और आज परिणाम सबके सामने है। टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में पहली पारी के दौरान 7 विकेट महज 177 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। जुरेल ने टिककर कुलदीप यादव के साथ एक बेहतरीन भागीदारी की। जुरेल 90 रन बनाकर आउट हुए। दुर्भाग्य से वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए लेकिन टीम इंडिया को 300 पर पहुंचाने में सफल रहे। टीम इंडिया को जुरेल ने संकट से बाहर निकाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications