IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए आखिर कितनी बदल गई भारतीय टीम, सैमसन-चक्रवर्ती सहित कई दिग्गज बाहर

IND vs ENG Team For ODI Series: पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम का सामना करेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 50 ओवर के मैच क्रमशः 6, 9 और 12 फरवरी को नागपुर, कटक और अहमदाबाद में होने वाले हैं। दोनों टीमों के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारी करने का ये आखिरी मौका होगा।

वनडे सीरीज के लिए टीम में बड़े बदलाव (IND vs ENG Team For ODI Series)

19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान के तीन और दुबई में एक जगह पर खेली जानी है। रोहित शर्मा पिछली तीन टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म रहे थे। अब वह तीन वनडे मैचों में मेन इन ब्लू की अगुआई करेंगे। विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव भी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जा चुके हैं। भारतीय खिलाड़ियों से वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IND vs ENG 1

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे - 6 फरवरी (नागपुर)
दूसरा वनडे - 9 फरवरी (कटक)
तीसरा वनडे - 12 फरवरी (अहमदाबाद)

भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जड़ेजा।

वनडे सीरीज से बाहर होने वाले खिलाड़ी

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल टी20I टीम के 10 खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। सैमसन, अभिषेक, तिलक, सूर्या, बिश्नोई और चक्रवर्ती ने टी20 सीरीज के सभी पांच मैच खेले, जबकि रमनदीप को कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जुरेल और दुबे ने दो मैच खेले, जबकि रिंकू ने तीन टी20I खेले।

वनडे सीरीज के लिए टीम इन खिलाड़ियों की एंट्री

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और केएल राहुल वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापस आ गए हैं। ये खिलाड़ी आखिरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 संस्करण में खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+