महज आंकड़ों की जादूगरी था काउंटी का करतब, असली क्रिकेट में लौटते ही पुजारा फिर फ्लॉप
बर्मिंघम, 1 जून: चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे के साथ कब का बाहर कर दिया था। इसके बाद दोनों पुराने दिग्गजों की वापसी की उम्मीद बहुत कम थी। हालांकि चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने साफ कहा कि रास्ते किसी के लिए बंद नहीं हुए हैं। ये दोनों खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में जाएं, अपने बैट की कुंद धार को तेज करें और फिर से इंटरनेशनल लेवल पर वापस आएं। इस दौरान रहाणे को आईपीएल में चुन लिया गया जो अपने आप में किसी टेस्ट खिलाड़ी के लिए सौभाग्य की बात ही होती है। रहाणे ने आईपीएल खेलने का फैसला किया और पुजारा ने काउंटी का रुख कर लिया।

पुजारा ने काउंटी में युवा अल्हड़ गेंदबाजों की जमकर धुनाई की
पुजारा ने काउंटी में युवा अल्हड़ गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी का भी बखूबी सामना किया।
काउंटी में पुजारा दोहरे शतक पर दोहरे शतक ठोकते रहे और काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन 2 में ससेक्स के लिए खेलते समय उनका एक शानदार अभियान था।
पुजारा टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने पांच मैचों में 120 के औसत से चार शतक और 203 के शीर्ष स्कोर के साथ 720 रन बनाए। पाकिस्तान के शान मसूद के साथ, पुजारा टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से थे।

असली टेस्ट में फेल
पुजारा का प्रकोप देखकर चयनकर्ता चकित थे, उनको तुरंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जगह दी गई। इसके पीछे अहम कारण पुजारा द्वारा पहले से ही इंग्लिश परिस्थितियों में मौजूद रहना था।
कुल मिलाकर लंबे चौड़े रनों का हिसाब दिखाने वाले पुजारा जब असली टेस्ट का सामना करने आए तो फिर से वही दिन लौट आए जिसके चलते उनको भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम में वापसी करने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी शुरुआत नहीं की है।
Recommended Video

जिमी एंडरसन की मास्टरक्लास के सामने ढेर
काउंटी में बल्ला तलवार की तरह भांजने वाला यह अनुभवी भारत के इंग्लैंड के मौजूदा दौरे रनों के लिए तरसने लगा है। लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में दाएं हाथ का यह बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गया और बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ भी जिमी एंडरसन की मास्टरक्लास के सामने ढेर हो गया। अनुभवी ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बल्लेबाजी की शुरुआत की।
शुरुआत ठीक रही और 46 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। लेकिन पूरी तरह टिकने के बाद भी असहज दिखे और सदाबहार जेम्स एंडरसन से हार गए। इंग्लिश स्पीडस्टर ने ऑफ स्टंप के बाहर एक गेंद फेंकी और पुजारा ने रक्षात्मक शॉट खेलने की कोशिश की।

20 बाद ही बारिश ने खलल डाला है
लेकिन बल्लेबाज को बाहरी किनारा मिला और दूसरी स्लिप में जैक क्रॉली ने एक आसान कैच लपका। एंडरसन द्वारा शुभमन गिल के विकेट के बाद यह दूसरा भारतीय विकेट था।
फिलहाल देखना होगा कि बर्मिंघम में चल रहे मैच की दूसरी पारी में पुजारा वापसी कर पाते हैं या नहीं, लेकिन फिलहाल तो खबर लिखे जाने तक वहां बारिश के चलते मैच रुका हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications