IND vs ENG: 'बुमराह उतने भी महान नहीं हैं,' कमेंट्री में संजय मांजरेकर का विवादित बयान? पांव पर मारी कुल्हाड़ी

IND vs ENG: कमेंट्री में संजय मांजरेकर कई बार अपनी बयानबाजी से खुद को ही विवादों में डाल देते हैं। इसी वजह से उनको बैन भी कर दिया गया था। बाद में फिर से वह कमेंट्री की दुनिया में आए। लीड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुमराह धमाकेदार गेंदबाजी कर इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे।

दूसरी नई गेंद से बुमराह हैरी ब्रूक और मार्क वुड के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे थे और इस दौरान संजय मांजरेकर कमेंट्री में कुछ ऐसा बोल गए, जो फैन्स को शायद ही पसंद आए। बुमराह 83वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे और उस दौरान गेंद ने हरकत की।

ind vs eng

लेग कटर की तरह एक गेंद पड़ने के बाद बाहर की तरफ निकल गई और उछाल भी काफी ज्यादा था। यह कीपर ऋषभ पंत के ऊपर से निकल गई और संजय मांजरेकर ने कहा कि शायद यह किसी जगह पड़कर उठी है। उन्होंने कहा कि लीड्स में पिच उतनी खराब नहीं होती है।

IND vs ENG: मांजरेकर ने क्या कहा

इसके बाद मांजरेकर का बयान बुमराह के लिए आया। मांजरेकर ने कहा कि बुमराह इतनी स्विंग नहीं करा सकते। मांजरेकर ने कहा कि हालांकि बुमराह महान गेंदबाज हैं लेकिन उतना भी महान नहीं हैं कि वह लेग कटर से सीम-अप कराए। यहां उनके बयान में यह सब बोलने की आवश्यकता ही नहीं थी।

IND vs ENG: बुमराह करते हैं पूरा प्रयास

बुमराह अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने का प्रयास करते रहते हैं। सीम के साथ वह गेंद को कलाई से मारकर भी डालते हैं। सेट-अप करना का प्रयास भी चलता है। इन कोशिशों में वह गेंद को ज्यादा स्विंग भी करा ही देते हैं। यहां मांजरेकर ने इन सभी चीजों को नहीं देखा। जहां से पड़कर गेंद उठी थी, वहां कुछ नहीं था, विकेट एकदम सपाट ही थी लेकिन मांजरेकर ने इसे बुमराह के हाथों का कमाल मानने से इनकार कर दिया। उनको कई बार इस तरह की चीजों के लिए ट्रोल भी किया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+