IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा भारत के खिलाफ ODI सीरीज में झटका, तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर

IND v ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के मुकाबले गुरुवार से शुरू हो जाएंगे। टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल पांच मैच खेले गए थे और भारतीय टीम को इस सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करने का मौका मिला था। एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा कप्तान होंगे।

सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के लिए खबर अच्छी नहीं आई है। इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड का एक धाकड़ खिलाड़ी बाहर हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड का तूफानी क्रिकेटर अगले दो एकदिवसीय मैचों से बाहर हो गया है। यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती है।

ind vs eng

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर जेमी स्मिथ बाहर हुए हैं, वह टी20 सीरीज के दौरान टीम में शामिल थे और उनको खेलने का मौका भी मिला था। तीसरे टी20 मुकाबले में उनको खेलने का मौका मिला था। जैकब बेथल की जगह उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

IND vs ENG: किस समस्या से हुआ खिलाड़ी बाहर

स्मिथ पिंडली की चोट के कारण बाहर हुए हैं। इंग्लिश टीम में फिल साल्ट और जोस बटलर के रूप में दो कीपर मौजूद हैं लेकिन काफी समय से बटलर कीपिंग से दूर ही देखे गए हैं। वह बतौर कप्तान मैदान पर उतरते हैं और फील्डिंग करते हैं। इस वजह से कीपर साल्ट को रखा जाता है।

IND vs ENG: बटलर नहीं करते कीपिंग

हाल ही में भारत के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज के दौरान बटलर बतौर फील्डर ही खेल रहे थे। साल्ट को कीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। एक मैच में जेमी स्मिथ को मौका मिला था।

IND vs ENG: रेहान को रुकने के लिए कहा गया

रिपोर्ट्स के अनुसार रेहान अहमद को वनडे सीरीज के लिए रोकने का फैसला लिया गया है। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किये गए थे। टी20 सीरीज के बाद उनको वापस इंग्लैंड लौट जाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+